गोंडा का विनोद हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। भाजपा नेताओं के साथ मुख्य आरोपी की फोटो वायरल हुई है। तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। अन्य की तलाश में पुलिस जुटी है। गोंडा के परसपुर में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) की बुधवार रात रास्ते में घेरकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन नामजद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
1 of 11
Vinod Sahani Murder Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गोंडा के परसपुर के रेक्सड़िया मल्लहनपुरवा निवासी बर्तन व्यापारी विनोद साहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम सिंह की जिले के भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल हो रही है। फोटो सामने आने के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोग शुभम को भाजपा नेताओं का करीबी बता रहे हैं तो कुछ उसे संगठन का पदाधिकारी बताते हुए सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि शुभम सिंह पार्टी का कोई पदाधिकारी नहीं है। उनके मुताबिक, राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं और वहां किसी के साथ फोटो खिंच जाना सामान्य बात है। उन्होंने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि प्रशासन से मामले में कठोर कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
2 of 11
व्यापारी विनोद की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो वायरल होने के बाद सपा नेताओं ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हत्याकांड के आरोपी की भाजपा नेताओं के साथ सामने आई तस्वीरों की भी जांच होनी चाहिए।
तीन आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश तेज
उधर, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज कर दी है। एसओजी समेत कई पुलिस टीमों को लगाया गया है। एसपी अभिषेक ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की निगरानी की जा रही है।
4 of 11
आरोपी की भाजपा नेताों के साथ फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने परसपुर थाने की जिम्मेदारी खोड़ारे के थानाध्यक्ष रहे कृष्ण गोपाल राय को सौंपी है। वहीं, शाहपुर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी निशा निषाद को दी गई है।
विज्ञापन
5 of 11
विनोद साहनी की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अखिलेश ने विनोद के बेटे को दिया मदद का भरोसा
बर्तन व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के बाद शुक्रवार को राजनीतिक दलों के नेताओं का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी रहा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विनोद के बेटे राजा साहनी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए कहा कि वे खुद को अकेला न समझें।
विज्ञापन
6 of 11
व्यापारी विनोद की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अखिलेश यादव ने बाद में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये घटना को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार पर ‘अत्याचार, अन्याय, अहंकार’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए पीडीए समाज का जिक्र किया। उन्होंने घटना का संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की और कहा कि निषाद समाज को न्याय मिलना चाहिए। सपा के पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भी घटना की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की।
विज्ञापन
7 of 11
विनोद की मौत पर पत्नी को संभालतीं सपा नेत्री काजल निषाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या सुनियोजित साजिश का हिस्सा है और दावा किया कि आरोपियों में एक भाजपा पदाधिकारी भी शामिल है। सपा प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह, कांग्रेस नेता त्रिलोकीनाथ तिवारी, अधिवक्ता राजा निषाद और गोरखपुर की काजल निषाद समेत कई नेता गांव पहुंचे। नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी और मामले में निष्पक्ष जांच के साथ ही दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
8 of 11
व्यापारी विनोद की फाइल फोटो, बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह था पूरा मामला
गोंडा के परसपुर में दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे व्यापारी विनोद कुमार साहनी (45) की बुधवार रात रास्ते में घेरकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन नामजद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती छानबीन में सामने आया है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर विवाद की रंजिश में हत्या हुई है।
9 of 11
विनोद साहनी के पुत्र राजा निषाद के बेहोश होने पर पानी का छींटा डालते योगेश प्रताप सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रेक्सड़िया मल्लाहन पुरवा निवासी विनोद कुमार साहनी शाहपुर बाजार में बर्तन की दुकान चलाते थे। बुधवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। लल्लन यादव की दुकान के पास पहुंचते ही चार बाइकों से आए 10 लोगों ने विनोद की बाइक रोक ली। आरोप है कि हमलावरों ने विनोद को घेरकर पीटना शुरू कर दिया।
10 of 11
व्यापारी विनोद की मौत पर बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कांता और भाला से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होकर विनोद सड़क पर गिर पड़े। हमलावर उन्हें मृत समझकर भाग गए। हमले के दौरान विनोद ने तीन हमलावरों को पहचान लिया था। परिजन उन्हें पहले सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान विनोद की मौत हो गई।
सर्किट हाउस में डीएम प्रियंका निरंजन व एसपी अभिषेक से बात करते कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये बताई जा रही हत्या की वजह
विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश साहनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की थी। इसमें मुकेश कह रहे हैं कि पिछले दिनों अयोध्या की हनुमान गढ़ी के पुजारी राजू दास का जो मामला हुआ था, उसमें विनोद साहनी मजबूती के साथ सोशल मीडिया के जरिये लड़ाई लड़ रहे थे। कुछ लोगों को ये बात पसंद नहीं आई, जिसके कारण विनोद की हत्या की गई। मुकेश ने कहा कि इस मामले में निषाद समाज चुप नहीं बैठेगा। दोषियों को सजा दिलाने के लिए मजबूती से लड़ाई लड़ी जाएगी।