फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत VS वेस्टइंडीज: वैभव के लंबे-लंबे छक्कों ने बाधा समां, बॉलर्स ने नेट्स पर बहाया पसीना, तस्वीरें

Mon, 05 Oct 2026 10:04 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के गिनती के खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचे। इसमें सूर्यवंशी और रेड्डी के अलावा स्पीडस्टार मयंक यादव और प्रिंस यादव ने नेट्स पर लंबे समय तक गेंदबाजी की।
विज्ञापन
1 of 7
नेट्स पर बल्लेबाजी करते वैभव सूर्यवंशी व नितीश कुमार रेड्डी। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक तरफ नेट्स में वैभव सूर्यवंशी और दूसरी ओर से नेट्स पर नितीश रेड्डी। दोनों बल्लेबाजों के बीच स्थानीय गेंदबाजों पर लंबे शॉट जड़ने की प्रतिस्पर्धा शुरू हुई। करीब आधे घंटे तक चले दोनों बल्लेबाजों के अभ्यास सत्र में वैभव सूर्यवंशी ने बाजी मारते हुए लंबे-लंबे छक्कों से समां बाध दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अभ्यास सत्र में मयंक यादव व प्रिंस यादव। - फोटो : amar ujala
वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले पूर्व संध्या पर टीम इंडिया के गिनती के खिलाड़ी अभ्यास करने पहुंचे। इसमें सूर्यवंशी और रेड्डी के अलावा स्पीडस्टार मयंक यादव और प्रिंस यादव ने नेट्स पर लंबे समय तक गेंदबाजी की। इस अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर की नजर खिलाड़ियों पर टिकी रही।
विज्ञापन

3 of 7
अभ्यास सत्र के दौरान कोच गौतम गंभीर व मोर्ने मोर्कल। - फोटो : amar ujala
खासतौर पर उन्होंने वैभव की बल्लेबाजी को ध्यान से देखा। ऐसा लगा कि गंभीर उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम एकादश में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर तरजीह दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो ईशान किशन विकेटों के पीछे कीपिंग करते हुए दिखेंगे।

4 of 7
अभ्यास सत्र के दौरान नितीश कुमार रेड्डी। - फोटो : amar ujala
देर शाम पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
जापान एशियाई खेलों से इकाना स्टेडियम में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी शामिल रहे, जबकि अन्य खिलाड़ियों का लखनऊ आने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। ऐसे में कप्तान श्रेयस समेत अन्य खिलाड़ियों के मंगलवार को मुकाबले में सीधे उतरने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
कोच मोर्ने मोर्कल। - फोटो : amar ujala
टी-20 में युवाओं को मौका देना प्राथमिकता : मोर्केल
भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि हर मैच जीतना प्राथमिकता है, लेकिन इसके साथ ही नए और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर दिया जाएगा। एशियाई खेलों के तुरंत बाद चल रही टी-20 मुकाबले पर उन्होंने कहा कि लंबी यात्रा के बाद खिलाड़ियों में थोड़ी थकान जरूर है, लेकिन सीरीज की शुरुआत के साथ टीम पूरी ऊर्जा से मैदान में उतरेगी। टीम प्रबंधन का मकसद आगामी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों का मजबूत पूल तैयार करना है।
विज्ञापन

6 of 7
अभ्यास सत्र के दौरान मोर्ने मोर्कल। - फोटो : amar ujala
मोर्केल ने तेज गेंदबाज मयंक यादव की चोट से वापसी पर खुशी जताते हुए उनके एक्स-फैक्टर की तारीफ की। साथ ही प्रिंस यादव जैसे युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव देने को भारतीय क्रिकेट के लिए अहम बताया। बल्लेबाजों में उन्होंने अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने और जिम्मेदारी लेने की क्षमता को सराहा। इसके अलावा, शिवम दुबे और नितिश रेड्डी को अतिरिक्त गेंदबाजी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है, जबकि स्पिन विभाग में कुलदीप यादव की लय में वापसी को भारतीय टीम के लिए प्लस पॉइंट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेट्स पर बल्लेबाजी के दौरान वैभव सूर्यवंशी। - फोटो : amar ujala
हम टीम इंडिया को कड़ी टक्कर देंगे : अकील हुसैन
मुकाबले से पहले पत्रकारों से बातचीत में अकील हुसैन ने भारत के खिलाफ पिछले रिकॉर्ड को दरकिनार करते हुए कहा जो बीत गया, वह अतीत था। हम भारत से डरने वाले नहीं हैं और टी-20 में आक्रमकता जारी रखेंगे। उन्होंने पावरप्ले में गेंदबाजी को चुनौतीपूर्ण माना और कहा कि मुझे लगता है कि सामान्य तौर पर भारत के खिलाफ पावरप्ले में गेंदबाजी करना काफी डरावना होता है, खासकर जब आप स्पिनर हों। पिच पर आपके पास काम करने के लिए कम जगह होती है और फिर आपके दो खिलाड़ी बाहर होते हैं। जब आपके पास अच्छी बल्लेबाजी वाली पिचें हों और ये खिलाड़ी ऊंचे स्ट्राइक रेट से रन बनाते हों तो यह और भी मुश्किल हो जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें