प्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए छह राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 484 नॉन पीजी जूनियर रेडिटेंड के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। सर्वाधिक 140 रेजिडेंट कानपुर मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
doctor
- फोटो : amar ujala
इस फैसले से इन कॉलेजों में एमसीआई के यूजी व पीजी मानकों के अनुसार चल रहे पाठ्यक्रमों की मान्यता की शर्त का पालन हो सकेगा। साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 6
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपुर, इलाहाबाद और झांसी में नॉन पीजी जूनियर रेजिडेंट के नए पद सृजित किए गए हैं।
4 of 6
मेडिकल छात्र
- फोटो : PTI
इन पदों में से एनेस्थीसिया के 31, ईएनटी 18, ऑब्स एंड गायनी 42, मेडिसिन 71, आपथलमोलॉजी 12, ऑर्थोपेडिक्स 48, पीडियाट्रिक्स 50, साइकियाट्री 7, रेडियो डायग्नोसिस 12, रेडियोथेरपी 10, स्किन एंड वीडी 2, सर्जरी 58, टीबी एंड चेस्ट 21, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन (ब्लड बैंक) 22, न्यूरोलॉजी व न्यूरो सर्जरी के 8-8, ट्रॉमा सेंटर 12, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी 4 व इमरजेंसी के 48 पद शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
doctor
शासन ने मेडिकल कॉलेजों की आवश्यकता के मद्देनजर विशिष्टता के हिसाब से पदों का वर्गीकरण कर आवंटन किया है। ये पद नियत वेतनमान 63 हजार रुपये प्रतिमाह पर सृजित किए गए हैं।