विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सरकार ने बृहस्पतिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस व 50 पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया।
विज्ञापन
2 of 14
आईएएस तबादले
- फोटो : Amar Ujala
प्रमुख सचिव स्तर के एक आईएएस से आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
3 of 14
आईएएस तबादले
- फोटो : amar ujala
लखनऊ के कमिश्नर महेश कुमार गुप्ता को अचानक हटाकर झांसी का कमिश्नर बनाया गया है। महेश गुप्ता के पास प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास का भी चार्ज था।
4 of 14
आईएएस तबादले
- फोटो : Amar Ujala
झांसी के कमिश्नर के. राम मोहन राव का तबादला सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर किया गया है।
विज्ञापन
5 of 14
आईएएस तबादले
- फोटो : amar ujala
लगभग पांच महीने से खाली पड़े देवीपाटन मंडल के कमिश्नर पद पर मुरली मनोहर लाल की तैनाती की गई है। वह अभी तक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन
6 of 14
आईएएस तबादले
- फोटो : Amar Ujala
लोक निर्माण एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह को डॉ. गोयल की जगह सचिव बेसिक शिक्षा के पद पर तैनाती मिली है। वेटिंग में चल रही के. धनलक्ष्मी को राजस्व सचिव नियुक्त किया गया है। वित्त विभाग में विशेष सचिव सुधेश कुमार ओझा को सूचना निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
7 of 14
पीसीएस तबादले
- फोटो : Amar Ujala
सोनभद्र के डीएम चंद्रभूषण सिंह का तबादला इसी पद पर फर्रूखाबाद किया गया है। फर्रूखाबाद के डीएम अनुराग पटेल को कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है। सोनभद्र में अभी किसी की तैनाती नहीं की गई है। 16 जिलों में नए सीडीओ की तैनाती की गई है।
8 of 14
पीसीएस तबादले
- फोटो : Amar Ujala
देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त का पद 1 जनवरी से खाली था। 31 दिसंबर को तत्कालीन मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे के रिटायर होने के बाद गोंडा के तत्कालीन डीएम अजय कुमार उपाध्याय को कमिश्नर का चार्ज सौंपा गया था। अजय कुमार उपाध्याय के गोंडा से स्थानांतरण के बाद से अभी तक मौजूदा डीएम आशुतोष निरंजन कमिश्नर का काम देख रहे थे।
9 of 14
पीसीएस तबादले
- फोटो : Amar Ujala
कुछ समय पहले देवीपाटन के कमिश्नर पद पर विजय बहादुर सिंह की तैनाती की गई थी लेकिन उनकी तैनाती को लेकर स्थानीय सपा नेताओं में खींचतान शुरू हो जाने के बाद उन्हें कार्यभार ग्रहण करने से रोक दिया गया था।
10 of 14
पीसीएस तबादले
- फोटो : Amar Ujala
बताया जाता है कि सरकार के एक स्थानीय प्रभावशाली मंत्री विजय बहादुर सिंह को मंडलायुक्त बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। काफी जद्दोजहद के बाद सरकार ने आज मुरली मनोहर लाल को देवीपाटन के कमिश्नर पद पर तैनाती दे दी।
11 of 14
पीसीएस तबादले
- फोटो : Amar Ujala
प्रशासनिक फेरबदल में डॉ. आशीष गोयल को बेसिक शिक्षा सचिव को हटाया जाना भी काफी अहम फैसला माना जा रहा है।
12 of 14
पीसीएस तबादले
- फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि बेसिक शिक्षा विभाग में पाठ्य पुस्तकों की छपाई के टेंडर को लेकर हुए विवाद के चलते उन्हें हटाया गया है।
13 of 14
पीसीएस तबादले
- फोटो : Amar Ujala
गोयल के तबादले को बेसिक शिक्षा विभाग में होने वाली भर्तियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।