फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी की पहली विदेश यात्रा, तस्वीरों में देखें म्यांमार में योगी का पहला दिन

Sun, 06 Aug 2017 07:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
सीएम योगी की म्यांमार यात्रा
म्यांमार यात्रा पर गए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज म्यांमार में सुप्रसिद्ध बौद्ध स्तूप श्वेडागोन पगोडा का भ्रमण किया व भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए। वहां के व्यवस्‍थापक ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहां से निकलने से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा।
विज्ञापन

2 of 5
सीएम योगी की म्यांमार यात्रा
म्यांमार में सुप्रसिद्ध बौद्ध स्तूप श्वेडागोन पगोडा का भ्रमण के दौरान यहां की यादों को कैमरे में सहेजने से खुद को रोक नहीं पाए। स्तूप में अपना काफी समय योगी जी ने व्यतीत किया।
विज्ञापन

3 of 5
सीएम योगी की म्यांमार यात्रा
अपनी दो दिवसीय यात्रा पर म्यांमार गए योगी आदित्यनाथ ने वहां पर रह रहे भारतीयों द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम के दूसरे वार्षिक समारोह में भी हिस्सा लिया। सनातन धर्म सेवा संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने संबोध‌ित भी किया। 

4 of 5
सीएम योगी की म्यांमार यात्रा
संवाद के दूसरे वार्षिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली महिलाओं ने रक्षाबंधन के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ को राखी भी बांधी। कार्यक्रम संयोजकों ने सीएम को अंग वस्‍त्र और चित्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी ‌आदित्यनाथ की यह पहली विदेश यात्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएम योगी की म्यांमार यात्रा
सीएम योगी मुख्य रूप से विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा अयोजित 'वैश्विक शांति एवं पर्यावरण’ विषय पर आयोजित सेमीनार में शामिल होने गए हैं। पांच अगस्त को उप राष्ट्रपति के चुनाव में मतदान करने के बाद योगी सीधे म्यांमार रवाना हो गए थे। वह सात अगस्त को वहां से वापस आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें