नए पैटर्न में सामान्य अध्ययन का हर पेपर 200-200 यानी कुल 800 नंबर का होगा, जबकि मौजूदा व्यवस्था में कुल 400 अंक के सामान्य अध्ययन के दो पेपर आते हैं। इसके अलावा नई व्यवस्था में वैकल्पिक विषय के कुल 400 अंक रह जाएंगे, जबकि अभी कुल 800 अंक के दो वैकल्पिक विषय होते हैं।