उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मौसम में अचानक बदलाव दिखा। शाम को बूंदाबांदी के साथ तेज हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी। लोग सड़कों पर ठिठुरते नजर आए। बारिश से अभी और सर्दी बढ़ने के आसार हैं।
यूपी के ज्यादातर हिस्से घने कोहरे और ठंड की चपेट में हैं। मौसम विभाग की मानें तो इस घने कोहरे और ठिठुरन भरी ठंड से फिलहाल कुछ दिन राहत नहीं मिलने वाली। घने कोहरे की वजह से बृहस्पतिवार की सुबह राजधानी लखनऊ समेत प्रयागराज, आगरा आदि शहरों में दृश्यता 50 मी से भी कम रही।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
लखनऊ में बूंदाबांदी
- फोटो : संवाद
बृहस्पतिवार को कई इलाकों में दोपहर बाद गुनगुनी धूप तो हुई लेकिन कोहरे के आगे बेअसर रही। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने यूपी के 55 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
3 of 5
लखनऊ में बूंदाबांदी
- फोटो : संवाद
वहीं बुधवार की रात से बृहस्पतिवार सुबह के बीच पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों और दिल्ली से सटे जिलों गौतमबुद्ध नगर व गाजियाबाद आदि में छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। गलन भरी हवाओं और कोहरे के बीच इस बूंदाबांदी से दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
4 of 5
लखनऊ में बूंदाबांदी
- फोटो : संवाद
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने से फिहलाल अब कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही प्रदेश में गलन भरी पछुआ और घना कोहरा बना रहेगा।