फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: खत्म हुआ इंतजार... यूपी में इस दिन दस्तक देगा मानसून; जानें कब होगी पहली तेज बारिश

Sun, 23 Jun 2024 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
UP Weather - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण पश्चिम मानसून अभी तक बिना किसी बड़ी बाधा के आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार में मानसून पहुंच गया है और इन राज्यों में उसके आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। 

महाराष्ट्र के शेष भाग और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी अगले तीन से चार दिन के भीतर मानसून के पहुंच जाने की उम्मीद है। उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सोमवार से मानसून से पहले भारी बारिश होने के भी आसार हैं।
विज्ञापन

2 of 8
कल यूपी में हो सकती है बारिश। - फोटो : अमर उजाला
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, मानसून अपनी उत्तरी सीमा की तरफ सामान्य गति से बढ़ रहा है। अगले 5-6 दिन में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 8
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मानसून के अपने निर्धारित समय 27-28 जून तक दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में पहुंचने की उम्मीद है। सिक्किम, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उपहिमालयी प. बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो रही है। 

 

4 of 8
बारिश - फोटो : संवाद
कई जगहों पर हुई झमाझम बारिश
प्रदेश में शनिवार को कई इलाकों में मानसून पूर्व बारिश हुई। पूरे प्रदेश में 1.8 मिमी. औसत बारिश हुई। सर्वाधिक 27.2 मिमी बरसात बांदा में रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में हो रही मानसून पूर्व बारिश से दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 
 
विज्ञापन

5 of 8
बदला मौसम - फोटो : संवाद
इससे लू की स्थिति पूरी तरह से समाप्त हो गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन-चार दिन में प्रदेश में मानसून का आगमन तय है। इससे पहले 24 से 26 जून के दौरान पूर्वांचल के कुछ जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वज्रपात भी हो सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
बारिश - फोटो : अमर उजाला
आज और कल यहां के लिए अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, कुशीनगर, महाराजगंज सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंट, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, विजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबाद, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में बादल गरजने, वज्रपात व 40 किमी. तक की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

7 of 8
लू से बचने के जतन करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
उत्तर भारत में और दो दिन लू का अलर्ट
आसमान में बादल छाए रहने से दिल्ली-एनसीआर को शनिवार को गर्मी से राहत मिली, लेकिन पश्चिमी यूपी समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों को अभी और दो दिनों तक प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आईएमडी के मुताबिक, 25 जून तक पश्चिमी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने के आसार हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
भीषण गर्मी - फोटो : संवाद
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली में 24 और 25 जून को लू चल सकती है। इसके बाद जानलेवा गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। अगले दो दिन के दौरान पश्चिमी उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा और पारा 40-42 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके बाद तापमान में 3-4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें