वंदे भारत उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, लखनऊ मेयर सुषमा खर्कवाल, बीजेपी महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी। साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी मौजूद हैं।
विज्ञापन
1 of 8
वंदे भारत चारबाग से रवाना हो गई
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
लखनऊ से सहारनपुर के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरूआत हो चुकी है। शनिवार को वंदे भारत चारबाग से रवाना कर दी गई। इसमें पहली बार यात्रा कराने के लिए स्कूली बच्चों को बैठाया गया। ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। वहीं, लखनऊ में इस मौके पर तो मौके पर मौजूद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी रवाना किया।
विज्ञापन
2 of 8
वंदे भारत ट्रेन के साथ सेल्फी लेने वालों की होड़।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
सहारनपुर के लिए नई वंदे भारत सोमवार को छोड़ सप्ताह के छह दिन चलेगी। ट्रेन संख्या- 26504 सोमवार सुबह पांच बजे लखनऊ जंक्शन से रवाना होगी।
विज्ञापन
3 of 8
वंदे भारत ट्रेन में बैठे लोको पायलट
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
यह ट्रेन सीतापुर सुबह 5.55 बजे पहुंचेगी। इसके बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, रुड़की होते हुए दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।
4 of 8
फूला माला से वंदे भारत ट्रेन को सजाया गया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वापसी में ट्रेन संख्या-26503 प्रतिदिन सहारनपुर से अपराह्न 3 बजे रवाना होकर रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए रात 9:50 बजे सीतापुर और रात 11 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
5 of 8
रेलवे की टीम डॉग स्क्वायड से जांच करती हुई
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वंदे भारत में यात्रियों को चाय, ड्राई फ्रूट्स के साथ जूस भी मिलेगा। इसकी स्पीड 110 किमी प्रति घंटे होगी।
विज्ञापन
6 of 8
वंदे भारत ट्रेन की तस्वीर लेता बच्चा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, 2014 के बाद से रेलवे ने ऊंचाइयां छुई हैं। नैरोगेज से ब्रॉडगेज बनाया। साथ ही 95% रेलवे लाइन इलेक्ट्रिफिकेशन किया है।
विज्ञापन
7 of 8
वंदे भारत ट्रेन के अंदर बैठे बच्चे
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
2014 के पहले यह गति सुस्त थी। लेकिन, पीएम ने रेलवे का कायाकल्प किया। रेलवे को स्मार्ट बनाया।