फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: लखनऊ सहित कई जिलों में दिन में छाया अंधेरा, गरज चमक के साथ हुई बारिश, तापमान गिरा, तस्वीरें

Fri, 20 Mar 2026 11:11 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ले ली। प्रदेश के कई जिलों में सुबह नौ बजे के करीब अंधेरा छा गया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन
1 of 11
लखनऊ में बदला मौसम। - फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली और सुबह घने काले बादल छा गए। तेज हवाओं के झोंकों के बीच करीब 9 बजे दिन में ही अंधेरा छा गया। जिससे लोगों को दिन में ही गाड़ियों की लाइट्स जलानी पड़ी।

इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसने मौसम को पूरी तरह ठंडा कर दिया। शहर के बाहरी इलाकों में कहीं कहीं ओले गिरने की भी सूचना मिली।

विज्ञापन

2 of 11
शहर में दिन में अंधेरा छा गया। - फोटो : amar ujala
बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी विक्षोभ के असर से इस बदलाव का अनुमान जताया था। 
विज्ञापन

3 of 11
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही और दिन भर मौसम ऐसा ही बना रह सकता है। तापमान में लगभग 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

4 of 11
बाराबंकी में बदला मौसम। - फोटो : amar ujala
बाराबंकी में झमाझम बारिश: किसानों को मिला मिश्रित संदेश, शहरवासियों को राहत
बाराबंकी में शुक्रवार की सुबह जिले में गरज चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने लोगों की जिंदगी को दो हिस्सों में बांट दिया। एक तरफ जहां कुछ लोगों को राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के लिए यह चुनौती बन गई।

किसानों के लिए मिश्रित प्रभाव
बारिश ने उन किसानों को झटका दिया है जिनका आलू अभी खेत से घर या कोल्ड स्टोर नहीं पहुंचा है, साथ ही सरसों की फसल भी प्रभावित हुई है। लेकिन, मेंथा की रोपाई कर चुके या करने वाले किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। गेहूं की फसल भी काफी पक चुकी है, जिससे नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

5 of 11
- फोटो : amar ujala
शहरवासियों को मिली राहत
बारिश के बाद मौसम साफ हुआ, जिससे प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को शुद्ध हवा में सांस लेने का मौका मिला। जो लोग धुंध के कारण सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे, उन्हें भी राहत मिली।

पटरी दुकानदारों के लिए चुनौती
ईद और नवरात्र के त्योहारों में पटरी पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों का धंधा बारिश ने चौपट कर दिया। स्कूल, कॉलेज और दफ्तर जाने वाले लोगों को भी बारिश के कारण रास्ते में रुकना पड़ा।
विज्ञापन

6 of 11
- फोटो : amar ujala
अचानक बारिश से दिन में छाया अंधेरा, भीगी सरसों की फसल से किसान परेशान
गोंडा में शुक्रवार को अचानक हुई बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह करीब नौ बजे तक मौसम साफ था और लोग अपने रोजमर्रा के काम में लगे थे, लेकिन करीब दस बजे काले घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज हुई कि दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल हो गया और कई जगह लोगों को वाहनों की लाइट जलानी पड़ी।

ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश का सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ा। खेतों में कटी पड़ी सरसों की फसल भीग गई, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोहंगपुर पूरे पंडित गांव के पवन, अशोक और संजय ने बताया कि एक दिन पहले ही सरसों की फसल की कटाई कराई गई थी और फसल खेत में ही पड़ी थी, तभी अचानक बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन

7 of 11
गोंडा में बदला मौसम। - फोटो : amar ujala
अशोक ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी वह सरसों की पकी फसल की कटाई कर रहे थे, तभी तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। बारिश के कारण खेत में कटी और खड़ी दोनों फसल को नुकसान होने की आशंका है।

किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की कटाई चल रही है, ऐसे में बारिश से फसल भीगने पर दाना खराब होने का डर है। अचानक हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेरने का काम किया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल है।

8 of 11
- फोटो : amar ujala
अमेठी, भेंटुआ, जगदीशपुर में अचानक बारिश और तेज हवा से किसानों की चिंता बढ़ी
अमेठी। शुक्रवार सुबह अमेठी, भेंटुआ और जगदीशपुर इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवाएं चलने लगीं। इससे किसानों की चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी फसलें, विशेषकर गेहूं और सरसों, प्रभावित होने की आशंका है। अचानक हुई बारिश से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। 

9 of 11
- फोटो : amar ujala
तेज हवाएं फसलें गिरा सकती हैं, जिससे उपज पर बुरा असर पड़ेगा। किसानों को अब अपनी मेहनत पर पानी फिरने का डर सता रहा है। स्थानीय कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक ऐसे ही हालात बने रहने का अनुमान जताया है।

10 of 11
- फोटो : amar ujala
श्रावस्ती: तराई के तेज हवा और गरज - चमक के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू, किसान चिंतित
तराई में शुक्रवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह-सुबह आसमान घने बादलों से घिर गया और आठ बजते बजते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। कई स्थानों पर जहां बूंदाबांदी हुई तो वहीं जमुनहा तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। बेमौसम हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। 
विज्ञापन

11 of 11
- फोटो : amar ujala
किसान खेत में खड़ी मक्का, गेहूं, मसूर व सरसों फसल को भारी नुकसान होने की आशंका से चिंतित हैं। किसान मोल्हे, रामतीरथ, बरसाती, ननके तिवारी आदि ने बताया कि ये बारिश सबसे ज्यादा सरसों और गेहूं को नुकसान पहुंचाएगी। बारिश के साथ चल रही तेज हवाओं से फसल खेतों में गिर जाएगी और उत्पादन 20 से 30 प्रतिशत घट जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें