फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हरिओम के परिजनों से मिले राहुल गांधी, सांत्वना देकर दिलाया मदद का भरोसा, तस्वीरें

Fri, 17 Oct 2025 12:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दलित हरिओम के परिजनों से मुलाकात की और कहा कि सरकार को परिवार को न्याय देना चाहिए। उन्होंने खुद भी परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
1 of 5
हरिओम के परिजनों से मिले राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रायबरेली में दलित हरिओम के परिजनों से शुक्रवार को मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार को दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए और परिवार को न्याय देना चाहिए।

इसके पहले, जब राहुल गांधी हरिओम के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने फतेहपुर पहुंचे तो शुरुआत में प्रशासन ने कुछ रोक लगाई लेकिन बाद में मुलाकात हो गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
हरिओम के परिजनों से मिले राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
हरिओम वाल्मीकि की रायबरेली में गत एक अक्तूबर की रात को पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कांग्रेस शुरुआत से ही हमलावर रही। सांसद राहुल गांधी ने चार अक्तूबर के हरिओम के पिता गंगादीन और भाई शिवओम से बात की थी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी परिवार से मुलाकात की थी।
विज्ञापन

3 of 5
हरिओम के परिजनों से मिले राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
इस मामले में रायबरेली पुलिस ने अब तक 16 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शुक्रवार को सांसद राहुल गांधी हरिओम के पिता और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलने से किए फतेहपुर पहुंचे। 

4 of 5
- फोटो : amar ujala
इस दौरान दीवार पर पोस्टर चस्पा दिखे। परिजनों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने प्रदेश सरकार से अपील की कि मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। परिवार का सम्मान किया जाए। परिवार के लोग बीमार हैं। उनकी मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरिओम के परिजनों से मिले राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala
इसके पहले, समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और खादी ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने हरिओम की पत्नी संगीता और बेटी अन्नया से मिलने पहुंचे और परिजनों को आर्थिक सहायता दी। सरकार की तरफ से हरिओम के पिता गंगादीन को भी सहायता राशि दी गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें