फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी के बाद भी नहीं माने हुड़दंगी तो 'चुलबुल पांडे' ने सिखाया सबक, देखें तस्वीरें...

Mon, 01 Jan 2018 04:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
यूपी पुलिस
शनिवार को ट्वीटर पर चेतावनी जारी के बाद भी रविवार रात हुड़दंगी अपनी आदतों से बाज नहीं आए। राजधानी के विमेन पावर लाइन चौराहे पर नशे में गाड़ी दौड़ा रहे रईशजादों और बाइक सवारों से निपटने के लिए पुलिस को डंडा उठाना पड़ गया।
विज्ञापन

2 of 8
यूपी पुलिस
नशे में धुत कार सवारों ने पुलिस पर रोब झाड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार भागने की फिराक में खुद ही अनियंत्रित होकर गिरते-पड़ते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 8
यूपी पुलिस
चेतावनी और नाकेबंदी के बावजूद भी हुड़दंगियों पर काबू न पाते देख एसएसपी दीपक कुमार खुद मोर्चा संभालने निकल पड़े। उसके बाद चुलबुल पांडे बनी पुलिस ने एक-एक कर उत्पात मचा रहे शराबियों और हुड़दगियों को सबक ‌सिखाया।

4 of 8
यूपी पुलिस
इस दौरान पकड़े गए सभी उत्पाती अपनी पहुंच और पावर की हनक दिखाने के लिए यहां-वहां फोन मिलाते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। सभी को गाड़ी में भरकर लॉकअप में बंद कर दिया।
विज्ञापन

5 of 8
यूपी पुलिस
नए साल के जश्न को शराब और उत्पात से मुक्त रखने के लिए पुलिस ने काफी पहले से अभियान छेड़ रखा है। शनिवार को बड़े ही हल्के-फुल्के अंदाज में ही सही पर बड़ा संदेश यूपी पुलिस ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए दिया था।
विज्ञापन

6 of 8
यूपी पुलिस
यूपी पुलिस ने ट्वीटर हैंडल पर लिखा था कि 'आज हम सड़कों पर इतनी नाकाबंदी लगाएँगे कि आप कन्फ़्यूज़ हो जाओगे की एंटर कहाँ से करें और भागें कहाँ से...'  इसके साथ ही एक पोस्टर भी लगाया था।
विज्ञापन

7 of 8
यूपी पुलिस
यूपी पुलिस के इस ट्वीट की लोगों ने जमकर तारीफ की। शाम तक यूपी पुलिस का हैशटैग #ZaraSambhalKe ट्रेंड करने लगा। ये सिलसिला यहीं नहीं रुका सड़कों पर स्टंट करने वालों के लिए भी पुलिस ने ट्वीटर के जरिए संदेश देते हुए लिखा कि 'क्यूँकि ये सड़क है, सर्कस नहीं... बस जीना यहाँ, मरना नहीं'
विज्ञापन

8 of 8
यूपी पुलिस
लेकिन अपनी आदतों से मजबूर नियमों को तोड़ने वाले जब इन संदेशों से नहीं सीखे तो देर रात पुलिस को आखिरकार सख्ती दिखाने पर मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें