फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए कितने तैयार हैं आप? दीजिए इन सवालों के जवाब

Sun, 11 Feb 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
यूपी पुलिस भर्ती
यूपी पुलिस में 42 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। 22 फरवरी तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयन का पहला पड़ाव लिखित परीक्षा है। इन प्रश्नों के जरिए जांचिए अपना सामान्य ज्ञान। 
(सही जवाब: a) ब्रह्मपुत्र का उद्गम तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से हुआ है। यह तिब्बत, भारत तथा बांग्लादेश से होकर बहती है। इसकी लंबाई लगभग 2900 किलोमीटर है। इसका नाम तिब्बत में सांपो, अरुणाचल में डिहं तथा असम में ब्रह्मपुत्र है।
विज्ञापन

2 of 10
यूपी पुलिस भर्ती
(सही जवाब: c ) 'इग्लू' विशेष रूप से जमे हुए बर्फ के खण्डों द्वारा बनाए गए गुफा नुमा घर को कहते हैं, जो आम तौर पर एक गुंबद के आकार का होता है। यह मुख्यतः कनाडा के मध्य आर्कटिक और ग्रीनलैंड के थुले क्षेत्र के लोगों द्वारा निर्मित किये जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
यूपी पुलिस भर्ती
(सही जवाब: b) चंबल नदी मध्य भारत में यमुना नदी की सहायक नदी है। यह 'जानापाव पर्वत' महू से निकलती है। इसका प्राचीन नाम 'चरमवाती' है। इस नदी पर चार जल विद्युत परियोजनाएं चल रही है, गांधी सागर, राणा सागर, जवाहर सागर, कोटा वेराज (कोटा)।

4 of 10
यूपी पुलिस भर्ती
(सही जवाब: c ) निकोलो कोन्टी का जन्म शिकागो में हुआ था। 15वीं शताब्दी में निकोलो ने भारत, दक्षिणपूर्व एशिया और चीन तक एक व्यापारी के रूप में भ्रमण किया था।
विज्ञापन

5 of 10
यूपी पुलिस भर्ती
(सही जवाब: a) सरदार पटेल आजद भारत के पहले गृह मंत्री और उप-प्रधानमंत्री थे। आजादी के बाद रियासतों में बिखरे भारत के भू-राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को भारत का 'बिस्मार्क' और 'लौह पुरूष' कहा जाता है। हैदराबाद को मिलाने के लिए 'आपरेशन पोलो' चलाया था।
विज्ञापन

6 of 10
यूपी पुलिस भर्ती
(सही जवाब: c) चारकुला नृत्य यूपी के बृज क्षेत्रवासियों द्वारा किया जाता है। इस नृत्य में बैलगाड़ी अथवा रथ के पहिये पर कई घड़े रखे जाते हैं फिर उन्हें सिर पर रखकर नृत्य किया जाता है।
विज्ञापन

7 of 10
यूपी पुलिस भर्ती
(सही जवाब: c) हर्षवर्धन (590-647 ई) ने पंजाब छोड़कर समस्त उत्तर भारत पर राज्य किया। शशांक की मृत्यु के बाद वह बंगाल को भी जीतने में समर्थ हुआ। कन्नौज उत्तर प्रदेश का एक प्राचीन शहर है। इसका यह नाम संस्कृत के 'कान्यकुब्ज' शब्द से बना है। वर्तमान में डिम्पल यादव यहां से सांसद हैं। 

8 of 10
यूपी पुलिस भर्ती
(सही जवाब: a)  सारनाथ, बनारस से 10 किमी पूर्वोत्तर में स्थित प्रमुख बौद्ध तीर्थस्थल है। ज्ञान प्राप्ति के बाद भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश यहीं दिया था। इसे 'धर्म चक्र प्रवर्तन' का नाम दिया गया है। यह बौद्ध मत के प्रचार-प्रसार का आरंभ था।

9 of 10
यूपी पुलिस भर्ती
(सही जवाब: c) बिट्स कम्प्यूटर की मेमोरी को मापने में प्रयोग होने वाली आधारभूत ईकाई है। इसमें एक या दो (0 या 1) यूनिट ही होती है। इससे ऊपर निब्बल, बाइट, किलोबाइट, मेगाबाइट, जीगाबाइट, टेराबाइट हैं।
विज्ञापन

10 of 10
यूपी पुलिस भर्ती
(सही जवाब : c) (सभी प्रश्न 2013 में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा पर आधारित, प्रश्न पत्र http://uppbpb.gov.in/question.aspx पर भी उपलब्ध)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें