फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : NIA का डाक्टर शाहीन के घर पर छापा, पुलिस की कई जीप देखकर पड़ोसी घबराए; कही ये बात...

Mon, 01 Dec 2025 09:18 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली धमाके की जांच के तहत एनआईए ने लखनऊ स्थित डॉ. शाहीन के घर छापेमारी कर पिता और भाई से करीब पांच घंटे पूछताछ की। कुछ दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन
1 of 6
शाहीन के घर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
जैश-ए-मोहम्मद के फरीदाबाद माड्यूल और दिल्ली बम धमाके की घटना की जांच कर रही एनआईए ने सोमवार को राजधानी के कंधारी बाजार स्थित डॉ. शाहीन का घर खंगाला।  टीम ने उसके पिता और भाई शोएब से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की और कुछ दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
शाहीन के घर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
हालांकि एनआईए ने डॉ. शाहीन के भाई डॉ. परवेज के मड़ियांव स्थित घर पर जाकर छानबीन नहीं की।  छापेमारी के दौरान आसपास के पड़ोसी सन्न रह गए।

 
विज्ञापन

3 of 6
शाहीन के घर छापेमारी से पड़ोसी घबराए - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
उनके चेहरे पर घबराहट दिखी। उनको यकीन नहीं हो रहा था कि ये आंतकी यहां पर आकर रहती थी। 

4 of 6
शाहीन के घर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
दरअसल, एनआईए ने फरीदाबाद माड्यूल से जुड़े चार आरोपियों को दस दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। इन सभी को बीते शनिवार दिल्ली में अदालत के सामने पेश कर रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था। 
विज्ञापन

5 of 6
शाहीन के घर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अदालत द्वारा चारों की रिमांड अवधि 10 दिन और बढ़ाने के बाद सोमवार को देश भर में आरोपियों और उनके करीबियों के 10 से ज्यादा ठिकानों पर एनआईए ने छापा मारकर अहम सुबूत जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहीन के घर छापेमारी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
डॉ. शाहीन के घर पर भी इसी वजह से एनआईए ने छापा मारा। एनआईए की टीम सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक छानबीन और पूछताछ करती रही। 

सूत्रों की मानें तो डॉ. शाहीन के पिता और भाई से उसकी गतिविधियों, करीबियों, बैंक खातों, पासपोर्ट आदि के बारे में सवाल किए गए। 

डॉ. शाहीन से बीते दिनों हुए संपर्क और बातचीत के बारे में भी पूछा गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें