शिया धर्मगुरु शेख निम्र को सऊदी अरब में फांसी दिए जाने के विरोध में रविवार को पुराने शहर में शिया समुदाय ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया व सऊदी सरकार का पुतला फूंककर अपनी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
धर्मगुरू को फांसी देने से उबले मुस्लिम सड़कों पर उतरे
2 of 10
दरगाह हजरत अब्बास पर आयोजित प्रदर्शन की कमान इमाम-ए-जुमा मौलाना सैयद कल्बे जव्वाद नकवी व मौलाना सैफ अब्बास ने संभाली। वहीं, रौजा-ए-काजमैन पर प्रदर्शनकारियों ने नेतृत्व मौलाना यासूब अब्बास कर रहे थे।
विज्ञापन
धर्मगुरू को फांसी देने से उबले मुस्लिम सड़कों पर उतरे
3 of 10
कश्मीरी मोहल्ला स्थित इमामबाड़ा सरकार-ए-हुसैनी से फांसी के विरोध में जुलूस निकाल कर रुस्तम नगर स्थित दरगाह हजरत तक ले जाया गया।
धर्मगुरू को फांसी देने से उबले मुस्लिम सड़कों पर उतरे
4 of 10
प्रर्दशनकारियों को संबोधित करते हुए मजलिसे उलमा ए हिंद के महासचिव मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि हर धर्म और कौम उनके फैलाए आतंकवाद का शिकार है।
विज्ञापन
धर्मगुरू को फांसी देने से उबले मुस्लिम सड़कों पर उतरे
5 of 10
ये लोग शिया व सुन्नी दोनों की हत्या कर रहे हैं। सुन्नी सूफी सज्जादा नशीन मौलाना हसनैन बकाई ने कहा कि ये एक शिया धर्मगुरु की हत्या नहीं है, बल्कि पूरी मानवता की हत्या है। (विरोध प्रदर्शन करती एक महिला।)
विज्ञापन
धर्मगुरू को फांसी देने से उबले मुस्लिम सड़कों पर उतरे
6 of 10
विरोध प्रदर्शन से पहले इमामबाड़ा सरकार-ए-हुसैनी में एकता दिवस मनाया गया और शेख को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं दरगाह हजरत अब्बास पर ही मौलाना सैफ अब्बास के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। (पुतला जलाकर प्रदर्शन करते लोग)
विज्ञापन
धर्मगुरू को फांसी देने से उबले मुस्लिम सड़कों पर उतरे
7 of 10
इस मौके पर मौलाना शबीहुल हसन, मौलाना सैयद मुशीर हुसैन आदि मौजूद रहे। इसके अलावा, ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने रौजा-ए- काजमैन में आयोजित सभा में सऊदी अरब के कृत्य की निंदा की। (नारेबाजी करते शिया समुदाय के लोग।)
धर्मगुरू को फांसी देने से उबले मुस्लिम सड़कों पर उतरे
8 of 10
सरफराजगंज में रौजा-ए-अली में विरोध सभा को मौलाना मोहम्मद जाबिर जौरासी, मौलाना मंजर अब्बास, मौलाना मीसम जैदी, मौलाना मूसी रजा आदि ने खिताब किया।
धर्मगुरू को फांसी देने से उबले मुस्लिम सड़कों पर उतरे
9 of 10
नैपियर रोड से जुलूस निकाल कर हुसैनाबाद स्थित घंटाघर तक ले जाया गया। यहां पर सऊदी अरब सरकार का पुतला फूंका गया।
धर्मगुरू को फांसी देने से उबले मुस्लिम सड़कों पर उतरे
10 of 10
ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड के महासचिव हसर मेंहदी झब्बू ने भी सऊदी सरकार की निंदा की। शिया बहुल इलाकों में बाजार भी बंद रहे। (इस दौरान सुरक्षा पर खासा ध्यान दिया गया।)