फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल में BPL से BMW तक कैसे पहुंचे गायत्री प्रजापति

Tue, 13 Sep 2016 01:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
गायत्री प्रजापत‌ि - फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापत‌ि को बर्खास्त कर दिया है। गायत्री प्रजापत‌ि पर आय से अधिक संपत्त‌ि रखने, अवैध कब्जे, अवैध खनन सहित कई संगीन आरोप हैं। गायत्री मुलायम स‌िंह के काफी करीबी माने जाते हैं। कभी गरीबी रेखा के नीचे रहे गायत्री प्रसाद के पास आज अरबों की संपत्त‌ि और बीएमडब्लू सह‌ित कई लग्जरी गाड़‌ियां भी। इतना कुछ होने के बावजूद भी उन पर बीपीएल कोटे से सुव‌िधा लेने के आरोप भी लग चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गायत्री प्रजापत‌ि
जानकारी के मुताबिक सन 2002 में गायत्री प्रजापत‌ि ने विधायक का चुनाव लड़ने के लिए जो हलफनामा दिया था उसमें उनकी कुल संपत्त‌ि 91,436 बताई थी। गरीबी में द‌िन ब‌िताते हुए गायत्री प्रजापत‌ि ने प्रॉपर्टी डीलर का काम भी क‌िया। 2012 में सपा से अमेठी के ल‌िए ट‌िकट के बाद जीते प्रजापत‌ि आज अरबों के माल‌िक हैं। 2012 में जीत के बाद 28 जुलाई 2013 को प्रजापत‌ि को खनन मंत्री बना द‌िया गया। इसके बाद से म‌िट्टी को सोना बनाने का खेल जारी है।
विज्ञापन

3 of 7
गायत्री प्रजापत‌ि
साल 2012 में ‌विधानसभा चुनाव के दौरान लगाए गए हलफनामे में उनकी कुल संपत्त‌ि 1.81 करोड़ रुपये बताई गई थी बाद में लोकायुक्त से श‌िकायत की गई क‌ि उनकी संपत्त‌ि 942.57 करोड़ है।

4 of 7
गायत्री प्रजापत‌ि - फोटो : amar ujala
करोड़ों के आसामी गायत्री प्रजापत‌ि पर बीपीएल कोटे की सुविधाएं लेने का भी आरोप लग चुका है। गायत्री पर अपनी बेटी को गलत तरीके से कन्या विद्या धन दिलाने का आरोप लग चुका है। बता दें कि कन्या विद्या धन सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियों के ल‌िए होती है।
विज्ञापन

5 of 7
गायत्री प्रजापत‌ि - फोटो : amar ujala
वहीं उनके बेटे अनुराग प्रजापत‌ि पर अमेठी में सरकारी जमीन कब्जाने और  एक महिला के अपहरण का भी आरोप लगा था।
 
विज्ञापन

6 of 7
गायत्री प्रजापत‌ि
गायत्री प्रजापत‌ि पर लखनऊ में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर प्लॉट बेचने का आरोप भी लग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गायत्री प्रजापत‌ि - फोटो : amar ujala
अमेठी की एक बेसहारा महिला ने भी गायत्री प्रजापत‌ि पर अपनी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें