उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जो युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उन्हें मेट्रो ने खुशखबरी दी है। यानि की आगरा और कानपुर में भर्तियां निकाली हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
युवा आज से आवेदन कर सकते हैं, आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है। आपको बता दें कि यूपी मेट्रो ने आगरा और कानपुर में अपने प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए भर्तियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
फाइल फोटो
इसके लिए तकनीकी व गैर तकनीकी 183 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। शुक्रवार से आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर है।
4 of 5
फाइल फोटो
यूपी मेट्रो की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक सहायक प्रबंधक (सिविल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल एंड ट्रांसमिशन, वित्त, मानव संसाधन, जनसंपर्क), अवर अभियंता (सिविल, इलैक्ट्रिकल, सिग्नल एंड ट्रांसमिशन) और जनसंपर्क सहायक के पदों पर भर्तियां की जानी हैं।
उम्र सीमा 21 से 28 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग के लिए पांच साल तक की छूट होगी। भर्ती परीक्षा ऑनलाइन होगी। आवेदन भी ऑनलाइन ही किए जा सकेंगे। भर्ती संबंधी सभी जानकारी यूपी मेट्रो की वेबसाइट से ली जा सकती है।