फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन्वेस्टर्स समिट: दिग्गज नेताओं और उद्योगपतियों ने दी दस्तक, तस्वीरें

Wed, 21 Feb 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
इन्वेस्टर्स समिट
राजधानी लखनऊ में आज इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश के दिग्गज उद्योगपतियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेता हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
पीएम मोदी
बुधवार सुबह लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री का योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। यहां से सीधे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे पीएम मोदी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने इन्वेस्टर्स समिट के लिए लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन

3 of 7
इन्वेस्टर्स समिट
कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राज्यसभा सदस्य अमर सिंह भी पहुंचे। वहीं आमंत्रण के बाद भी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस आयोजन से किनारा किया।

4 of 7
मुकेश अंबानी
इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए रिलांयस ग्रुप के चेयरमेन मुकेश अंबानी ने प्रदेश के लिए कई सौगातों का पिटारा खोला। उन्होंने कहा कि 2018 के अंत तक वह प्रदेश के छोटे से छोटे गांव तक जियो को पहुंचाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश में 10000 करोड़ रुपए निवेश करने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

5 of 7
आनंद महिंद्रा
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमेन आनंद महिंद्रा ने प्रदेश में 2000 करोड़ का लक्ष्य रखा है। यूपी से अपने संबंधों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनकी मां इलाहाबाद से थीं और उनकी शिक्षा लखनऊ में पूरी हुई। उनकी मां ने लखनऊ के आईटी कॉलेज में शिक्षण कार्य भी किया।
विज्ञापन

6 of 7
योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश में निवेश करने के लिए उद्योगपतियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सभी को प्रदेश में बेहतर सुविधाएं और सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इन्वेस्टर्स समिट
इस दौरान राज्यपाल राम नईक, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, जैसे कई नेता मौजूद रहे। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हमारी सरकार चाहे केंद्र में हो या राज्य में, हम जॉब सेंट्रिक के साथ-साथ पीपल सेंट्रिक ग्रोथ पर जोर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें