फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से बोले यूपी डीजीपी, 'सॉरी, आपके साथ ऐसा नहीं होना चाहिए था, जानें- क्या था पूरा मामला

Tue, 05 Dec 2017 03:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
यूपी में पहली बार मनाए जा रहे महिला सुरक्षा सप्ताह (वूमेन सिक्योरिटी वीक) की शुरुआत डीजीपी सुलखान सिंह ने आईटी कालेज से की। डीजीपी ने छात्राओं को उनके हक और पुलिस द्वारा उनके लिए चलाई जा रही पुलिस सेवाओं के बारे में बताया। छात्राओं ने सीधे डीजीपी से सवाल भी पूछे और अधिकारियों के फोन न उठाने से लेकर वीमेन पावर लाइन की पेचीदगी के बारे में भी सवाल किया।

सुबह साढ़े 10 बजे आईटी कालेज पहुंचे डीजीपी सुलखान सिंह ने छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें यूपी 100, महिला पावर लाइन 1090, पॉवर एंजिल और पुलिस की ट्विटर सेवा के प्राविधानों के बारे में विस्तार से बताया। डीजीपी के साथ महिला पावर लाइन के आईजी नवनीत सिकेरा भी थे, जिन्होंने 1090 से जुड़े सवालों का जवाब दिया।

छात्रा गरिमा सिंह ने शिकायत की कि मैने अपनी सहेली की समस्या को लेकर 1090 पर फोन किया तो बताया गया कि पीड़िता की ही शिकातय दर्ज की जाएगी। अधिकारियों को फोन मिलाया तो फोन रिसीव नहीं हुए। थाने गए वहां बताया गया कि दूसरे थाने का मामला है, ऐसे मामलों में हमलोग क्या करें? डीजीपी ने इसके जवाब में छात्रा से पुलिस के रवैये पर माफी मांगी और कहा कि आपके साथ जो हुआ नहीं होना चाहिए था। हमारी कोशिश होगी इस तरह की परेशानी छात्राओं को पेश न आए।
विज्ञापन

2 of 5
इस सवाल के जवाब में सिकेरा ने कहा कि 1090 महिलाओं को जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित करता है। 1090 की मंशा यह है कि किसी छात्रा या महिला के नाम पर दूसरा कोई शिकायत तो नहीं कर रहा है और सच्चाई कुछ और हो। सिर्फ इस वजह से पीड़िता की ही शिकायत दर्ज की जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
एक अन्य छात्रा ने सवाल किया कि स्लम एरिया में पुलिस देर में पहुंचती है इस पर डीजीपी ने कहा कि यूपी 100 को मजबूत किया जा रहा है और कम समय में घटना स्थल पर पहुंचने का समय कम से कम हो इसका प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के रिस्पांस टाइम में काफी सुधार हुआ है और काफी सुधार की गुंजाइश है। एक छात्रा ने डीजीपी से पूछा कि लखनऊ में आईटी सिटी बन रहा है। वहां पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए क्या किया जा रहा है। डीजीपी ने बताया कि इसके लिए आईटी सिटी में नया थाना खोला जाना प्रस्तावित है।

4 of 5
आखिर में डीजीपी ने छात्राओं को अपमान न सहने की शपथ दिलाई। डीजीपी ने बताया कि महिला पावर लाइन द्वारा छात्राओं को जागरुक किया जा रहा है और 20 हजार नई पावर एंजिल (शक्ति परी) बनाया जा रहा है। इसके लिए महिला पावर लाइन द्वारा आईडी कार्ड जारी किया जाता है। अंत में डीजीपी ने वहां के कर्मचारियों को कंबल वितरित किया।

डीजीपी ने मीडिया को बताया पहली बार पुलिस द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हर जिले में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह छात्राओं के स्कूलों में जाकर ‘खुल कर बोलो चुप्पी तोड़ो’ के प्रति जागरुक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें