सत्र स्थगित होने के बाद सपा नेता विधानभवन के बाहर तख्तियां लेकर धरने पर बैठ गए। नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कासगंज हिंसा पर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कासगंज में 26 जनवरी का जश्न मना रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों पर बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और बीजेपी के लोगों ने हमला किया और सरकार ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए निर्दोषों को पकड़-पकड़ कर जेल भेज रही है, जबकि जिन्होंने आजदी के जश्न में खलल डाला उन पर एक भी कार्रवाई नहीं की गई है।
वहीं मीडिया से बात करते हुए सीएम योगी ने सदन में विपक्ष के आचरण की कड़ी निंदा की। समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा राज्यपाल के ऊपर कागज के गोले फेंकने और गुब्बारे उड़ाने की घटना को उन्होंने निंदनीय बताया।