फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए अब कैसी है विवादों में आए टाइपिस्ट कृष्ण कुमार की जिंदगी

विज्ञापन
1 of 10
कृष्ण कुमार का टाइप राइटर एक पुलिस दरोगा द्वारा शनिवार को तोड़ दिया था। देखते ही देखते ही उस घटना की तस्वीरें सोशल साइट्स पर वाइरल होने लगीं बाद में मुख्यमंत्री ने इस घटना को संज्ञान में लिया। मुख्यमंत्री की तरफ से कृष्ण कुमार को एक लाख रुपए और नया टाइप राइटर दिया गया।
विज्ञापन

देखिए अब कैसी है विवादों में आए टाइपिस्ट कृष्‍ण कुमार की जिंदगी

2 of 10
इस घटना के बाद कृष्‍ण कुमार की जिंदगी ही बदल गई। आज सुबह जब वो सोकर भी नहीं उठे थे तभी पुलिस की एक सरकारी जीप गोमती नगर स्थित उनके घर पहुंच गई। एक दिन पहले ही सोमवार को कृष्‍ण को एक इंटरनेट कॉल के माध्यम से सुधर जाने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन

देखिए अब कैसी है विवादों में आए टाइपिस्ट कृष्‍ण कुमार की जिंदगी

3 of 10
मंगलवार की सुबह दरवाजा खटखटाकर उन्हें बताया गया कि पुलिस उन्हें जीपीओ के उस स्‍थान पर छोड़ने के लिए आई है जहां बैठकर वह टाइप करते हैं। लगभग एक घंटे के बाद कृष्‍ण कुमार तैयार होकर निकले।

देखिए अब कैसी है विवादों में आए टाइपिस्ट कृष्‍ण कुमार की जिंदगी

4 of 10
एक सिपाही ने लपककर उनका टाइप राइटर थाम लिया और बअदब उन्हें गाड़ी में बैठाया गया। गाड़ी जब जीपीओ पहुंची तो एक सिपाही ने उन्हें हाथ का सहारा देकर गाड़ी से उतारा।
विज्ञापन

देखिए अब कैसी है विवादों में आए टाइपिस्ट कृष्‍ण कुमार की जिंदगी

5 of 10
तीन दिन पहले एक सामान्य से टाइपिस्ट रहे कृष्‍ण कुमार अब हीरो बन चुके थे। जैसे ही वह गाड़ी से उतरें उन्हें देखने वाले और मिलने वालों की भीड़ उनके पास जुट गई।
विज्ञापन

देखिए अब कैसी है विवादों में आए टाइपिस्ट कृष्‍ण कुमार की जिंदगी

6 of 10
जो लोग इस घटनाक्रम से अनजान थे वह कृष्‍ण कुमार से एक पेज टाइप कराने का दाम पूछ रहे थे लेकिन जो ये पूरा घटनाक्रम जानते थे वह आराम से कृष्‍ण कुमार से अब तक हुए घटनाक्रम की एक-एक बात पूछ लेना चाहते थे। पूरे दिन कृष्‍ण कुमार के पास अलग-अलग तरह के लोगों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

देखिए अब कैसी है विवादों में आए टाइपिस्ट कृष्‍ण कुमार की जिंदगी

7 of 10
कृष्‍ण कुमार की शाम भी रोज की शामों से अलग थी। दो पुलिस वाले कृष्‍ण कुमार की तरफ देख रहे थे।

देखिए अब कैसी है विवादों में आए टाइपिस्ट कृष्‍ण कुमार की जिंदगी

8 of 10
वे इसलिए यहां पर खड़े थे कि कब कृष्‍ण कुमार काम खत्म करें और कब वह कृष्‍ण कुमार को लेकर यहां से जाएं।

देखिए अब कैसी है विवादों में आए टाइपिस्ट कृष्‍ण कुमार की जिंदगी

9 of 10
जैसे ही कृष्‍ण कुमार उठे पुलिस वाले हरकत में आ गए। फटाफट कृष्‍ण कुमार के टाइप राइटर को उठाकर जीप में रखा गया। कृष्‍ण कुमार ने अपना झोला झंडा समेटा और जीप में जा बैठे।
विज्ञापन

देखिए अब कैसी है विवादों में आए टाइपिस्ट कृष्‍ण कुमार की जिंदगी

10 of 10
यह जीप उन्हें उनके घर तक छोड़कर आएगी और कल सुबह फिर से लिवाने आएगी। अब यह कृष्‍ण ही बता सकते हैं कि वे इस सरकारी तामझाम और सुरक्षा व्यवस्‍था के साथ सहज महसूस कर रहे हैं या नहीं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें