फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने टरकाया तो पानी की टंकी पर चढ़ गए दो युवक

Thu, 22 Mar 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
टंकी पर चढ़े युवकों को समझाते अधिकारी।
बाराबंकी तहसील में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दो युवक खुद पर पेट्रोल डालकर परिसर स्थित पानी की टंकी में चढ़ गए। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तहसील के अफसरों को जानकारी हुई तो वहां अफरा-तफरी मच गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी।
जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीएम एसपी सिंह, सीओ सिटी एस के सिंह और कोतवाल राजकुमार पांडेय पहुंच गए। सभी ने दोनों युवकों को किसी तरह शांत कराया और पानी की टंकी से नीचे उतारा।
विज्ञापन

3 of 4
तहसील में लगी भीड़
युवकों से पूछताछ में पता चला कि बेगमगंज मोहल्ले के निवासी दानिश और पिंटू अपनी लाखों की जमीन पर कब्जे के विवाद में काफी समय से तहसील के चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन

4 of 4
टंकी से उतरते युवक
लेकिन अधिकारियों द्वारा सुनवाई न होने से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया। दोनों की शिकायत पर एसडीएम ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें