राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र के हरदोइयां मोड़ के पास रविवार सुबह बस को ओवरटेक करके निकले बाइक सवार युवक ट्रक से जा टकराए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
हादसे में ट्रक सड़क किनारे पलट गया और बाइक चला रहा बलराम शर्मा (20) उछलकर दूर जा गिरा। जबकि बाइक पर पीछे बैठा शिवमंगल (28) ट्रक के नीचे आ गया। दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
3 of 7
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना के वक्त बाइक सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे की खबर पाकर लोगों की भीड़ जुट गई थी। बवाल की आशंका के चलते मानकनगर, पारा, काकोरी थाने की फोर्स बुला ली गई।
4 of 7
पुलिस के मुताबिक, काकोरी कुंजविहार निवासी बलराम शर्मा ने घर पर ही ऑटो-टैम्पो रिपेयरिंग का कारखाना खोल रखा था। सुबह 11 बजे काकोरी के कुरैना गांव का शिवमंगल दुकान पर टैम्पो बनवाने आया था। शिवमंगल व बलराम बाइक से पार्ट्स खरीदने जा रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
सुबह 11:30 बजे हरदोइयां मोड़ के पास बलराम ने बस को ओवरटेक किया और सामने चोकर लदे ट्रक से जा टकराया। बलराम छिटककर दूर जा गिरा और ट्रक रोड किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में शिवमंगल ट्रक के नीचे दब गया।
विज्ञापन
6 of 7
पुलिस ने एंबुलेंस से बलराम को ट्रॉमा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जबकि क्रेन बुलाकर ट्रक हटाया गया और एक घंटे बाद शिवमंगल का शव बाहर निकाला जा सका। इस बीच ट्रक चालक भाग निकला। घरवालों ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।