फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व टैंपों की भीषण टक्कर, एक की मौत व कई घायल, तस्वीरें

Sun, 13 Nov 2016 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
रविवार सु‌बह साढ़े सात बजे बीकेटी चंद्रिका देवी रोड पर एक टैंपो को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें टैंपो चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब नौ लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे व महिलाएं हैं, जिसमें चार की हालत नाजुक है।
विज्ञापन

3 of 5
टक्कर के बाद ट्रक व टैंपो दोनों पलट गए। ट्रक चालक व उसके हेल्पर हादसे के बाद फरार हो गए।

4 of 5
इसके अलावा बीकेटी में सीतापुर रोड पर बेहड़करौंदी गांव के सामने इटौंजा से जानकीपुरम के लिए जा रही बाइक को पीछे से अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार सियाराम (50) व पुत्री मधु निवासी चंदनापुर, इटौंजा व अरविंद कुमार दीक्षित (40) निवासी अटेसुवा  घायल हो गए। (हादसे के बाद विलाप करते परिवारीजन।)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अरविंद को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें