फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगूठियों का राज

विज्ञापन
1 of 10
क्या कूल हैं हम 3 के प्रमोशन के लिए एक्टर तुषार कपूर और एक्ट्रेस क्लाडिया शुक्रवार को अमर उजाला ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने बताया अपनी फिल्म के बारे में और भी बहुत कुछ...
Trending Videos
विज्ञापन

तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगू‌ठ‌ियों का राज

2 of 10
बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर अपनी फिल्म क्या कूल हैं हम 3 के प्रमोशन के ल‌िए शुक्रवार को लखनऊ आए। यहां अमर उजाला ऑफिस में उन्होंने अपनी फिल्म, पापा जीतेंद्र, बहन एकता कपूर, यूपी के सीएम से लेकर लखनऊ के टुंडे कबाब तक पर बात की।
विज्ञापन

तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगू‌ठ‌ियों का राज

3 of 10
शहर में प्रमोशन के लिए आए तुषार और क्लॉडिया की छोटी सी मुलाकात यूपी के सीएम अखिलेश यादव से हुई। इस मुलाकात के बारे में तुषार ने चहकते हुए बताया, यूपी के सीएम तो बड़े कूल हैं। वह मेरी ही उम्र के हैं। उन्हें फिल्मों के बारे में भी काफी जानकारी है।

तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगू‌ठ‌ियों का राज

4 of 10
वह यूपी और यूपी के सीएम से इतने प्रभावित दिखे कि उन्होंने ये तक कहा कि वह बालाजी तक ये बात जरूर पहुंचाएंगे कि यूपी में या यूपी की कहानी पर फिल्म बनाने के बारे में सोचें। तुषार ने बताया कि वह पहले कई बार लखनऊ आ चुके हैं और यहां आकर टुंडे कबाब खाना नहीं भूलते। आगे देखें, क्या है जीतेंद्र का र‌िएक्शन...
विज्ञापन

तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगू‌ठ‌ियों का राज

5 of 10
तुषार से जब पूछा गया क‌ि वह लगातार एडल्ट कॉमेडी कर रहे हैं इस पर उनके पापा का क्या र‌िएक्शन होता है? इस पर उनका जवाब था, पापा मेरी फ‌िल्मों पर कुछ नहीं कहते। वह ऐसी फ‌िल्में देखते भी नहीं, उनकी पसंद अलग है। मैं फ‌िल्मों को लेकर उनसे राय भी नहीं लेता। फ‌िल्म में कहानी हो भी और चीजें एक ल‌िम‌िट तक हो उन्हें द‌िक्कत नहीं।
विज्ञापन

तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगू‌ठ‌ियों का राज

6 of 10
तुषार से जब पूछा गया कि क्या अब भी लोग उन्हें जीतेंद्र के बेटे के रूप में पहचानते हैं तो उनका जवाब था, जो लोग अभी भी पुराने जमाने के हैं वे ही शायद मुझे जीतेंद्र के बेटे के रूप में जानते हैं होंगे। उन्होंने बताया क‌ि क्या कूल हैं हम 3 और मस्तीजादे की र‌िलीज आसपास होने पर वह काफी नर्वस थे तो उनके पापा ने उन्हें काफी तसल्ली दी।
विज्ञापन

तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगू‌ठ‌ियों का राज

7 of 10
तुषार ने ये बात भी मानी क‌ि पर्दे पर उनकी शक्ल पापा जीतेंद्र से नहीं मिलती। उन्होंने ये भी कहा,मैं सामने से ज्यादा गोरा और अच्छा दिखता हूं बजाय पर्दे के।

तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगू‌ठ‌ियों का राज

8 of 10
तुषार ने माना कि उनकी फिल्म एडल्ट कॉमेडी है और सेंसरबोर्ड की तरफ से भी उन्हें मु‌श्किलें आईं लेकिन फिल्म में एक स्टोरी और कॉमेडी है जो दर्शकों को पसंद आएगी। उन्होंने ये भी कहा कि इस फिल्म का अलग वर्ग है जिसे ये पसंद आएगी।

तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगू‌ठ‌ियों का राज

9 of 10
अपनी फिल्म के एडल्ट कंटेट को लेकर तुषार ने कहा, आजकल इंटरनेट पर हर चीज मौजूद है। ये मां-बाप की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को समझाएं कि कौन सी फिल्म देखनी है, कौन सी नहीं।
विज्ञापन

तुषार कपूर ने खोला बहन एकता की ढेर सारी अंगू‌ठ‌ियों का राज

10 of 10
तुषार कपूर एस्ट्रोलॉजी में काफी यकीन रखते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने हाथ में ये सारी अंगूठियां एस्ट्रोलॉजर के कहने पर पहनी हैं। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि उनकी बहन एकता कपूर उनसे कहीं ज्यादा अंगू‌ठियां पहनती हैं। वह अलग-अलग ग्रह को खुश रखने के ‌ल‌िए कई र‌िंग और स्टोन पहनती हैं। तुषार ने ये भी बताया क‌ि एकता और उनके एस्ट्रोलॉजर भी अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें