लखनऊ में हजरतगंज स्थित लोकभवन के पीछे बुधवार को एक सुरंग मिलने से हड़कंप मच गया है। ऊपर से मिट्टी से ढंकी सुरंग पर हाथ लगाते ही कुछ ऐसा हो गया...
विज्ञापन
2 of 5
tunnel
- फोटो : amar ujala
लोकभन के पिछले हिस्से में सीवर लाइन का काम चल रहा है। बुधवार को यहां मजदूर खोदाई कर रहे थे कि इतने में मिट्टी भरभरा के गिर गई। मजदूरों ने बताया कि पहले हल्का सा गड्ढा दिखा था, मिट्टी हटाई गई तो गहरी सुरंग दिखाई पड़ी। इसी में एक मजदूर गिरने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
3 of 5
tunnel
- फोटो : amar ujala
जानकारों का कहना है कि मुगल काल में सुरंग के रास्ते बहुत हुआ करते थे। सुरंग से होते-होते दिल्ली-आगरा समेत अन्य स्थानों तक जाया जा सकता था।
4 of 5
tunnel
- फोटो : amar ujala
जैसा कि इमामबाड़े में भी देखने को मिलता है। वहां भी कई सुरंगों को बंद कर दिया गया है। ये भी उसी प्रकार की सुरंग जान पड़ती है, जिसे बाद में बंद करा दिया गया होगा।
जानकार कहते हैं कि ये सुरंग लखौरी ईंटों की बनी है, जो मुगल काल में ही चलती थी, इसीलिए ये सुरंग मुगलकालीन ही हो सकती है। फिल्हाल, उस सुरंग को ऎफसरों ने पटवा दिया है।