सीतापुर में मिले दो सिर और लखनऊ के मड़ियांव इलाके में फेंके गए धड़ व पैर गोंडा से चार दिन पहले संदिग्ध हालात में लापता दो बहनों के थे।
Trending Videos
विज्ञापन
बहनें गोंडा की...सिर सीतापुर में तो धड़ लखनऊ में: खुलासा
2 of 10
परिवारीजनों ने शरीर के टुकड़ों व कपड़ों के आधार पर शनिवार को दोनों शवों की शिनाख्त की। पुलिस की एक टीम गोंडा भेजी गई है।
विज्ञापन
बहनें गोंडा की...सिर सीतापुर में तो धड़ लखनऊ में: खुलासा
3 of 10
डीआईजी रेंज डीके चौधरी ने बताया कि गोंडा के सुभाषनगर के पप्पू व राकेश गुप्ता ने शनिवार को सीतापुर के मानपुर थाने पहुंचकर ट्रॉली बैग में मिले दो युवतियों के सिरों की पहचान अपनी बहन संगीता (20) व लक्ष्मी (16) के रूप में की।
बहनें गोंडा की...सिर सीतापुर में तो धड़ लखनऊ में: खुलासा
4 of 10
इसके बाद व्यक्तियों ने मड़ियांव थाने पहुंचकर बोरों में युवतियों के धड़ व पैरों के साथ मिले कपड़ों को भी पहचाना।
विज्ञापन
बहनें गोंडा की...सिर सीतापुर में तो धड़ लखनऊ में: खुलासा
5 of 10
राकेश ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी दोनों बहनें 30 नवंबर की रात संदिग्ध हालात में गहने व नगदी के साथ लापता हुई थी। कई दिन तलाश के बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।
विज्ञापन
बहनें गोंडा की...सिर सीतापुर में तो धड़ लखनऊ में: खुलासा
6 of 10
वहीं, परिवार के अन्य लोगों ने फोन पर बातचीत में युवतियों के अपहरण की जानकारी दी। मामला संदिग्ध नजर आने पर लखनऊ पुलिस की एक टीम को गोंडा भेजा जा रहा है। वहां दोनों लड़कियों के पिता किशोरी लाल गुप्ता के साथ परिवार के अन्य लोगों व पड़ोसियों से तहकीकात की जाएगी।
विज्ञापन
बहनें गोंडा की...सिर सीतापुर में तो धड़ लखनऊ में: खुलासा
7 of 10
बेहद करीबी ने अंजाम दी वारदात डीआईजी ने कहा कि हत्या के बाद क्रूरता से शरीर के टुकड़े करके फेंके गए। पुलिस को दोनों बहनों के बेहद करीबी लोगों पर शक है। जाहिर है कि पहचान छुपाए रखने के लिए दोनों के सिर राजधानी से करीब सौ किमी दूर सीतापुर के मानपुर थाने के कमियापुर में पुलिया के नीचे फेंके गए।
बहनें गोंडा की...सिर सीतापुर में तो धड़ लखनऊ में: खुलासा
8 of 10
पता लगाया जा रहा है कि दोनों बहनें किन परिस्थितियों में लापता हुईं। उनकी किसके दोस्ती थी और परिवारीजनों का युवतियों के प्रति कैसा व्यवहार था।
बहनें गोंडा की...सिर सीतापुर में तो धड़ लखनऊ में: खुलासा
9 of 10
सिर व धड़ मिलने के बाद पहुंचे थाने एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों शवों की शिनाख्त होते देख उन्होंने गोंडा शहर कोतवाली के इंस्पेक्टर से बात की।
बहनें गोंडा की...सिर सीतापुर में तो धड़ लखनऊ में: खुलासा
10 of 10
पता चला कि परिवारीजन शनिवार को दोनों लड़कियों की गुमशुदगी की सूचना देने गए थे। उन्होंने सीतापुर में दो युवतियों के सिर व लखनऊ में तीन बोरों में पैर व धड़ मिलने की खबर पढ़ी थी।