रविवार को लखनऊ के साई सेंटर में सुबह से देश भर के चुनिंदा महिला पहलवानों का जमावड़ा लगा हुआ था। मौका था जकार्ता एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम के चयन का। विनेश (50 किग्रा) और साक्षी मलिक (62 किग्रा) को सीधा प्रवेश मिलने के बाद चार भार वर्गों में चयन के लिए कांटे का मुकाबला देखने को मिला। इसमें प्रदर्शन के आधार पर पिंकी (53 किग्रा), पूजा डांडा (57 किग्रा), दिव्या काकरान (68 किग्रा) और किरन (76 किग्रा) ने भारतीय टीम का टिकट हासिल करने में सफल रही।