फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दिल्ली घटना से नहीं लिया सबक... तो यहां भी हो सकता है बड़ा हादसा, प्रयागराज जाने के लिए उमड़ रहा रेला

Sun, 16 Feb 2025 11:24 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दिल्ली घटना से सबक नहीं लिया तो लखनऊ के चारबाग स्टेशन में भी किसी बड़ी घटना की संभावना को नकारा नहीं जा सकता है। यहां भी प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। शनिवार को प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें खचाखच भरी रहीं। व्यवस्थाएं सुधारने में जीआरपी-आरपीएफ के पसीने छूट गए। लोग खिड़कियों से ट्रेन में घुसे। लगेज और गार्ड के डिब्बे तक में यात्रियों का कब्जा रहा। 
विज्ञापन
1 of 10
चारबाग स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में स्नान के लिए जाने वालों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रयागराज की ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भारी भीड़ की वजह से भगदड़ मच गई। इससे 18 लोगों की मौत हो गई। शनिवार रात करीब दस बजे मची भगदड़ में 20 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वहीं लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन की बात करें तो शनिवार शाम 5:15 बजे तक यह यात्रियों से खचाखच भर चुका था। सभी की निगाहें ट्रैक पर टिकी थीं। गंगा गोमती एक्सप्रेस को दूर से ही आते देख भीड़ में हलचल मच गई। ट्रेन के रुकते ही लोग बोगियों पर चढ़ने के लिए टूट पड़े।
विज्ञापन

2 of 10
चारबाग स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद
बीते दो दिनों से लखनऊ से महाकुंभ जाने वालों की संख्या कम नजर आई थी। लेकिन, शनिवार को एक बार फिर श्रद्धालुओं का रेला नजर आया। इसे संभालने में जीआरपी व आरपीएफ जवानों की सांसें फूल गईं। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस समेत प्रयागराज जाने वाली हर ट्रेन फुल रही।
 
विज्ञापन

3 of 10
चारबाग स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद
खिड़कियों तक से कोचों में घुसने की मारामारी दिखी। लोग एक-एक सीट के लिए मशक्कत करते नजर आए। गंगा गोमती एक्सप्रेस में हालात ऐसे रहे कि महिला, दिव्यांग ही नहीं, गार्ड के कोच तक में यात्रियों ने कब्जा कर लिया। ऐसे में गार्ड ने जीआरपी व आरपीएफ जवानों को बुलाकर कोच खाली करवाया।
 

4 of 10
ट्रेन में लटककर यात्रा करते लोग - फोटो : संवाद

महिलाएं बाहर, पुरुषों ने कब्जाया कोच

महिला कोच की हालत ऐसी रही कि महिलाएं बाहर और पुरुष अंदर थे। भीड़ को देखते हुए महिलाएं अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा सकीं। मौके पर पहुंचे जवानों ने कुछ महिलाओं को सीटों पर बैठाया। यही हाल दिव्यांग कोच का रहा।
विज्ञापन

5 of 10
चारबाग स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद

अतिरिक्त बसों ने दिया सहारा

लखनऊ से प्रयागराज जाने के लिए बसों का ही सहारा है। यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज ने 185 अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। ऐसे में जिन्हें ट्रेनों में जगह नहीं मिली, वे आलमबाग टर्मिनल से बसों से प्रयागराज गए। इस दौरान बस अड्डे पर मारामारी की स्थिति नहीं दिखी।
विज्ञापन

6 of 10
गार्ड के डिब्बे में यात्रियों का कब्जा - फोटो : संवाद

बुकिंग खुलते ही स्पेशल ट्रेनें फुल

महाकुंभ जाने वाली नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। उधर, स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग खुलते ही फुल हो गई। शनिवार को छह स्पेशल ट्रेनें प्रयागराज के लिए रवाना हुईं। इनमें स्लीपर से लेकर एसी बोगियों तक में यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल सके।
 
विज्ञापन

7 of 10
लगेज डिब्बे में लटककर यात्रा करते यात्री - फोटो : संवाद
लखनऊ से बड़ी संख्या में महाकुंभ में स्नान के लिए जा रहे लोगों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे प्रशासन ने छह कुंभ स्पेशल ट्रेनें चलाईं। लेकिन, इनमें भी सीट के लिए मारामारी दिखी।
 

8 of 10
चारबाग स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद
उधर, त्रिवेणी एक्सप्रेस शनिवार को निरस्त रही। रविवार को यह रिग्रेट चल रही है। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस की स्लीपर में 200, थर्ड एसी में 63, सेकेंड में 31 वेटिंग है। नौचंदी एक्सप्रेस की स्लीपर में 48, थर्ड, सेकेंड व फर्स्ट एसी में क्रमशः 32, 12, 18 वेटिंग है।
 

9 of 10
चारबाग स्टेशन पर प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की भीड़ - फोटो : संवाद
लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी की चेयरकार में 80, गंगा गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में 60, योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस की स्लीपर में 96, थर्ड एसी में रिग्रेट व सेकेंड में 25 वेटिंग चल रही है। 04526 फाफामऊ-कुंभ स्पेशल, 04601 फाफामऊ-कुंभ स्पेशल में यात्रियों को सीटें नहीं मिल सकीं। 
विज्ञापन

10 of 10
प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की भीड़। - फोटो : संवाद
इसके अलावा 04408 फाफामऊ-कुंभ स्पेशल, 04066 फाफामऊ-कुंभ स्पेशल, 04022 फाफामऊ-कुंभ स्पेशल, 04528 फाफामऊ-कुंभ स्पेशल व 04316 फाफामऊ-कुंभ स्पेशल में यात्रियों को खाली सीटें नहीं मिल सकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें