टूंडला रेलवे स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते लखनऊ से दिल्ली, आगरा, पुरी, चंडीगढ़, अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों की राह मुश्किल हो जाएगी। इन रूट पर चलने वाली सात जोड़ी ट्रेनें नौ सितंबर से 20 अक्तूबर के बीच निरस्त रहेंगी। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि नौ सितंबर से टूंडला जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा, जिससे सिग्नलों को ऑटोमैटिक करने का काम किया जाएगा। इस वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित होगा।
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
12419/20 गोमती एक्सप्रेस 9 सितंबर से 20 अक्तूबर
12179/80 आगरा इंटरसिटी 9 सितंबर से 20 अक्तूूबर
13414/84 फरक्का एक्सप्रेस 30 सितंबर से 11 अक्तूबर
15025/26 आनंदविहार-मऊ-आनंदविहार 4 से 11 अक्तूबर
15269/70 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद 5 सितंबर से 20 अक्तूबर
13413/83 फरक्का एक्सप्रेस 28 सितंबर से 9 अक्तूबर
12875/76 नीलांचल एक्सप्रेस 18 से 20 अक्तूबर
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ नहीं आएंगी ये गाड़ियां
- आनंदविहार-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस 1 से 20 अक्तूबर तक चारबाग की जगह गाजियाबाद से रोजा, सीतापुर सिटी होते हुए गोरखपुर जाएगी।
- दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 30 सितंबर से 19 अक्तूबर तक बुढ़वल, सीतापुर सिटी, रोजा के रास्ते जाएगी।
- नई दिल्ली दरभंगा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस एक से 20 अक्तूबर तक गाजियाबाद से रोजा, सीतापुर सिटी होते हुए चलेगी।
- गोरखधाम एक्सप्रेस 30 सितंबर से 20 अक्तूबर तक लखनऊ से मुरादाबाद व गाजियाबाद के रास्ते चलेगी।
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
दीनदयाल उपाध्याय से कानपुर की जगह लखनऊ के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
- भुवनेश्वर-आनंदविहार 2 से 16 अक्तूबर
- रांची-आनंदविहार 3 से 17 अक्तूबर
- भुवनेश्वर-आनंदविहार 5 से 19 अक्तूबर
- आनंदविहार-भुवनेश्वर 1 से 18 अक्तूबर
- आनंदविहार-रांची 2 से 19 अक्तूबर
- आनंदविहार भुवनेश्वर 7 और 17 अक्तूबर
- सियालदह-आनंदविहार 4, 11 और 19 अक्तूबर
- सियालदह-आनंदविहार 1, 8 व 15 अक्तूबर
- संतरागाची-आनंदविहार 30 सितंबर, 7 और 14 अक्तूबर
- गया-आनंदविहार 6 और 13 अक्तूबर
- हलदिया-आनंदविहार तीन, 10 और 17 अक्तूबर
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
ये ट्रेनें रोककर चलाई जाएंगी : 15269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद, 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 5 से 8 नवंबर तक शिकोहाबाद हीरनगांव के बीच 15 से 75 मिनट तक रोककर चलेगी।
ये ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
- गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस आठ सितंबर से 17 अक्तूबर तक रूट से कानपुर सेंट्रल, भीमसेन, उरई, झांसी के मार्ग से चलेगी।
- सूरत-मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस आठ सितंबर से 18 अक्तूबर तक झांसी, उरई, भीमसेन, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
- अवध एक्सप्रेस आठ सितंबर से 19 अक्तूबर तक बयाना, आगरा कैंट, झांसी, भीमसेन, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
- कोटा-पटना-कोटा एक्सप्रेस आठ सितंबर से 19 अक्तूबर तक अछनेरा, मथुरा, कासगंज, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
- मरुधर एक्सप्रेस आठ सितंबर से 20 अक्तूबर तक कानपुर सेंट्रल, कानपुर अनवरगंज, कासगंज, मथुरा, अछनेरा के रास्ते चलेगी।
- आम्रपाली एक्सप्रेस 30 सितंबर से 20 अक्तूबर तक लखनऊ, सीतापुर सिटी, मुरादाबाद, दिल्ली के रास्ते चलेगी।