फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

Fri, 27 Feb 2015 12:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
विज्ञापन
1 of 11
आपने रेल में सफर जरूर किया होगा? ऑर्डर करके रेलवे के किचन से खाना भी मंगवाया होगा? लेकिन कभी आपने यह देखा है कि यहां किचन में खाना कैसे बनता है? चलिए हम आपको ये तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

2 of 11
लंबी दूरी ट्रेनों में आमतौर पर रेल में किचन होता है जिसे रेल की भाषा में पैंट्री कोच कहते हैं। इस किचन में नाश्ते से लेकर डिनर तक पकता है। लोगों के ऑर्डर के हिसाब से डिनर और लंच की मात्रा तय होती है।
विज्ञापन

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

3 of 11
ट्रेन की किचन में भी आपके घर की रसोई की तरह ही एग्जॉस्ट फैन लगे होते हैं। जिससे पैंट्री कोच में बनने वाले खाने का धुंआ पूरी ट्रेन तक ना पहुंचे।

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

4 of 11
लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में सब्जियों और कच्चे माल का पूरा स्टोरेज होता है। ट्रेन में अक्सर सीजनल वेजीटेबल रखी जाती हैं। साथ ही यहां आटा, दाल, तेल, चाय, चीनी जैसा सामान भी हमेशा उपलब्‍ध रहता है।
विज्ञापन

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

5 of 11
ट्रेन में सभी चीजों का स्टोरेज कुछ इस तरह से किया जाता है कि दो से तीन दिनों के अंदर ये चीजें खराब न हो। लंबी दूरी की ट्रेनों में बीच-बीच के स्टेशनों पर जरूरी साम्रगी भी ले ली जाती है।
विज्ञापन

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

6 of 11
रेलवे की इस किचन में भी होटल की तरह ही अलग-अलग स्टॉफ होता है। इसमें शेफ, कुक, हेल्पर के साथ ही पूरी ट्रेन में सर्व करने के लिए वेटर होते हैं। ये सभी अपनी-अपनी यूनिफॉर्म पहनकर काम करते हैं।
विज्ञापन

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

7 of 11
पैंट्री का कोच दूसरे सभी कोच से अलग रखा जाता है ताकि दूसरे यात्रियों को इससे किसी तरह की परेशानी ना हो। रेलवे की किचन में काम करने वाले एपरिन और कैप्स लगाकर ही काम करते हैं।

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

8 of 11
इस किचन में चाय, दूध से लेकर लंच और डिनर सभी कुछ तैयार होता है। किचन में मौजूद स्टॉफ आप सभी को सर्विस देने के लिए नॉन स्टॉप काम करता रहता है।

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

9 of 11
यहां गैस चूल्हा, खाना बनाने के लिए जम्बो साइज के बर्तन के साथ रेफ्रिजरेटर भी होता है। इस रेफ्रिजरेटर में स्टोरेज वाले सारे सामान को रखा जाता है।

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

10 of 11
कुछ इस तरह रेलवे की किचन में पकता है आपका मनपसंद खाना। रेलवे की किचन में खाना पकाता रेलवे कुक।
विज्ञापन

इसी रसोई में बनकर रेल में मिलता है आपको खाना

11 of 11
ट्रेन में यात्रा करते समय शायद ही कभी आप इस पैंट्री कोच को इतनी करीब से देख पाएं। इस कोच में यात्रियों की एंट्री नहीं होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें