फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और ट्रेस हादसा, कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी ट्रेन

Mon, 28 Nov 2016 11:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
सीतापुर में एक मालगाड़ी के डिब्बों की कपलिंग टूट जाने से गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। जैसे ही रेलवे कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिली, खलबली मच गई।
विज्ञापन

2 of 6
सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे उत्तर रेलवे मुरादाबाद के ट्रैक पर सोमवार को कपलिंग टूटने से मालगाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। श्यामनाथ मंदिर के पास क्रॉसिंग पर वैगन रुकने से रास्ता जाम हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
आननफानन में मैकेनिक भेजे गए। उन्होंने क्षतिग्रस्त वैगन को निकालकर ट्रैक बहाल किया। इस दौरान करीब घंटे भर क्रॉसिंग पर जाम लगा रहा।

4 of 6
हालांकि, इस घटना से अन्य ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई। इस बीच लोग जल्दबाजी में वैगन के नीचे से निकलने लगे।
विज्ञापन

5 of 6
मालगाड़ी पंजाब से बिहार के लिए रवाना हुई थी। 42 वैगन की मालगाड़ी चावल व गेहूं से भरी थी। सोमवार को ट्रेन सीतापुर सिटी स्टेशन पहुंचने को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करीब साढे़ आठ बजे स्टेशन पहुंचने से पहले श्याम नाथ क्रॉसिंग पर एक मालगाड़ी की कपलिंग टूट गई। इससे वह दो हिस्सों में बंट गई। इंजन से जुड़े दस वैगन सिटी स्टेशन पहुंच गए। जबकि 32 डिब्बे रेलवे क्रॉसिंग पर ही रह गए। इस बीच क्रॉसिंग पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें