फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में पटरी से उतरी ट्रेन, रेल संचालन ठप, तस्वीरें

Fri, 23 Sep 2016 12:58 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
फैजाबाद में दून एक्सप्रेस डिरेलमेंट के तीसरे दिन गुरुवार को अयोध्या स्टेशन के निकट मनकापुर ट्रैक पर एक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी। इससे अयोध्या-मनकापुर ट्रैक पर ट्रेन संचालन पूरी तरह ठप हो गया। एहतियात के लिए वाराणसी ट्रैक की कई ट्रेनों को भी जहां-तहां रोक दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
हादसे की वजह प्रथमदृष्टया वैगन के ट्रॉली बेस की स्प्रिंग टूटने से पूर्वी छोर के चारों पहियों का पटरी से उतर जाना कहा जा रहा है। शाम सात बजे तक फैजाबाद से दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। हालांकि अधिकारी जांच में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

3 of 5
बताते हैं कि 58 वैगन वाली खाली मालगाड़ी मनकापुर से कटरा-अयोध्या होकर लखनऊ जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब 17:05 बजे अयोध्या के निकट किमी. संख्या 107/ 01 पर मालगाड़ी के बीच का एक वैगन पटरी से उतर गया। हादसा प्वाइंट नंबर 89 पर हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हुआ वैगन गार्ड डिब्बे से 10 वां बताया गया है। ट्रॉली बेस की स्प्रिंग टूटने से पीछे की तरफ के चारों पहिए ट्रैक के दाहिनी तरफ उतर गए।

4 of 5
घटना, जहां पर पटरी बदलती है, उसके चेंजओवर से करीब पांच मीटर पहले घटी। घटना की सूचना पाते ही फैजाबाद से सहायक मंडल अभियंता एके वाजपेयी, एसएसई एसआरआर रिजवी, पीवे, टीआई दिवाकर उपाध्याय, स्टेशन अधीक्षक अयोध्या जीपी सिंह, जीआरपी और आरपीएफ के अयोध्या चौकी प्रभारी, सिग्नल एंड टेलीकॉम के एसएसई जेपी श्रीवास्तव आदि मौके पर पहुंच गए थे। सभी को दुर्घटना राहत ट्रेन के पहुंचने का इंतजार था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्टेशन अधीक्षक अयोध्या जीपी सिंह ने बताया कि अयोध्या स्टेशन से करीब छह सौ मीटर पूरब मनकापुर ट्रैक पर देर शाम मालगाड़ी डिरेल हो गयी है। इससे अयोध्या-मनकापुर ट्रैक पर ट्रेन संचालन बाधित हो गया है। एहतियात के लिए फिलहाल वाराणसी ट्रैक की कई ट्रेनों को भी जहां-तहां रोक दिया गया है। मौके पर रेलवे अधिकारी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें