लखनऊ के ब्राह्मणी टोला में जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां तिहरे हत्याकांड के बाद मातम छा गया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को नौकरी, सुरक्षा और आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है।
लखनऊ में जिस परिवार में वर्षों बाद मांगलिक कार्यक्रम होना था, वहां मातम पसरा था। सुयश की शादी के कार्ड छपने गए थे। मेहमानों की सूची तैयार की जा रही थी, लेकिन किसी को पता नहीं था कि पांच दिसंबर को शादी से पहले घर पर तीन-तीन लोगों की तेरहवीं की तैयारी करनी पड़ेगी।
ब्राह्मणी टोला में मंगलवार को हर तरफ इसी की चर्चा थी। एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो शिवाजी तिवारी की पत्नी ऊषा की चीख निकल पड़ी। कभी वह बेटे के शव से चिपककर जिगर के टुकड़े को निहार रही थीं तो कभी सुहाग को अंतिम विदाई दे रही थीं। उनकी हालत देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
हत्या के आरोपी के घर में घुसे लोगों को निकालती पुलिस।
सुयश रविवार को परिवार के साथ ननिहाल में दिवाई की रस्म कराने गए थे। शादी का ज्यादातर सामान खरीदा जा चुका था। माता-पिता इकलौते बेटे की शादी धूमधाम से करने वाले थे। बेटे के लिए कमरे की सजावट व घर की मरम्मत के साथ पुताई का काम चल रहा था।
सुयश कुछ दिन बाद शादी के कपड़े खरीदने वाले थे। इसके लिए उन्होंने दोस्तों से बात भी की थी। अंतिम संस्कार के वक्त सुयश के दोस्तों की आंखों में भी आंसू थे। कॉलोनी की महिलाएं ऊषा, रुचि और सुमेधा को सांत्वना दे रही थीं। नौबस्ता स्थित ब्राह्मणी टोला में सोमवार रातभर मोहल्ले के लोग जागते रहे।
विज्ञापन
3 of 7
डिप्टी सीएम ने शवों को दिया कंधा
- फोटो : अमर उजाला
परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में मिलेगी नौकरी
फजीहत के बाद आखिरकार प्रशासन ने पीड़ित परिवार की मांगें मान लीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मंगलवार शाम आरएसएस के पदाधिकारियों और पीड़ित परिवार से बंद कमरे में बात की। उन्होंने परिवार के एक सदस्य को नगर निगम में ओएसडी की नौकरी का एलान किया। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि शंभू की बेटी सुमेधा जब तक पढ़ना चाहेंगी इसका जिम्मा प्रशासन उठाएगा।
4 of 7
पीड़ित परिवार से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की।
डिप्टी सीएम के मौके पर पहुंचने के बाद पीड़ित परिवार शवों के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुआ। गुलालाघाट पर कड़ी सुरक्षा में सुयश की बुआ के बेटे मनोज अवस्थी ने तीनों शवों को मुखाग्नि दी। डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आजीवन सुरक्षा का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आने वाली पीढ़ियों के लिए नजीर बनेगी।
विज्ञापन
5 of 7
हत्या के आरोपी का अवैध निर्माण ढहाया गया।
आरोपी का घर सील, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
मुख्य आरोपी ऋषभ शुक्ला के घर को अवैध निर्माण घोषित करते हुए एलडीए ने मंगलवार शाम इसे सील कर दिया। इसके बाद सड़क कब्जा कर घर में बनाए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया।
विज्ञापन
6 of 7
एलडीए ने सील किया आरोपी का घर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उच्च स्तर से मिले निर्देश के बाद एलडीए की प्रवर्तन टीम भारी पुलिस बल के साथ ऋषभ के घर पहुंची और मकान को चारों तरफ से सील कर दिया। मौके पर मौजूद एलडीए के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नजूल की जमीन पर भी अवैध निर्माण कराया है। यह जमीन खाली कराने के लिए नोटिस दिया जाएगा। इससे पहले सीलिंग की कार्रवाई के दौरान परिवार एलडीए को निर्माण से संबंधित कोई भी नक्शा या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि सड़क की जमीन से कब्जा हटा दिया गया है। उधर, स्थानीय लोगों ने एलडीए पर अधूरी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।