अरे सर, इलाहाबाद के फॉरेस्ट ऑफिसर की कार है, हमारे साहब की पहुंच ऊपर तक है। एक फोन घुमाते ही निपट जाओगे। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने फॉरेस्ट ऑफिसर की प्राइवेट गाड़ी के चालक की एक न सुनी और नीली बत्ती उतारकर जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
'साहब की पहुंच ऊपर तक है, फोन घुमाते ही निपट जाओगे'
2 of 7
यह नजारा पॉलीटेक्निक चौराहे पर देखने को मिला। अभियान के दौरान एसडीएम समेत कई अफसरों की नी बत्ती उतरवाई गई व सपा नेताओं की गाड़ियों का चालान करके जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
'साहब की पहुंच ऊपर तक है, फोन घुमाते ही निपट जाओगे'
3 of 7
एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे से पॉलीटेक्निक चौराहे पर अभियान चलाया गया। इस दौरान राज्य उपभोक्ता आयोग की सदस्य बाल कुमारिया के पति अपनी कार में लाल बत्ती लगाकर घूमते दबोचे गए। इसी बीच एसडीएम एके अग्निहोत्री प्राइवेट गाड़ी में नीली बत्ती लगाकर निकले।
'साहब की पहुंच ऊपर तक है, फोन घुमाते ही निपट जाओगे'
4 of 7
ट्रैफिक सिपाहियों ने गाड़ी रुकवाई तो चालक ने एसडीएम के पीछे बैठे होने की बात कही। ट्रैफिक पुलिस ने नीली बत्ती उतरवाकर जब्त कर ली। इसी तरह इलाहाबाद के रजिस्ट्री ऑफिस के डिप्टी रजिस्ट्रार आरके वर्मा की सफारी गाड़ी से नीली बत्ती उतारी गई।
विज्ञापन
'साहब की पहुंच ऊपर तक है, फोन घुमाते ही निपट जाओगे'
5 of 7
इस दौरान नो एंट्री में घुसे ट्रेलर को एएसपी ट्रैफिक के निर्देश पर सीज किया गया। एएसपी ट्रैफिक ने चिनहट में कार्यरत टीएसआई से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
'साहब की पहुंच ऊपर तक है, फोन घुमाते ही निपट जाओगे'
6 of 7
यातायात माह के दूसरे दिन पॉलीटेक्निक चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक निजी कंपनी की बस अवैध तरह से सवारियां भर रही थी। टीएसआई प्रेम शंकर शाही चालक को नीचे उतारा तो उसने 100 रुपये का नोट टीएसआई को थमा दिया। टीएसआई ने उसका चालान कर दिया।
'साहब की पहुंच ऊपर तक है, फोन घुमाते ही निपट जाओगे'
7 of 7
ट्रैफिक विभाग ने सड़क अतिक्रमण मुक्त करने के लिए अलग से नोडल अफसर नियुक्त करने की मांग की है। एएसपी ट्रैफिक ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर अलग दस्ता बनाने को कहा है।