फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर होनहारों ने लखनऊ दर्शन संग जमकर की मस्ती

Mon, 02 Sep 2019 12:35 AM IST
ishwar ashish lucknow, uttar pradesh, india
विज्ञापन
1 of 5
होनहारों ने लखनऊ दर्शन संग जमकर की मस्ती - फोटो : Amar Ujala
‘नवाबी दौर का सुनहरा सफर’ और ‘निखरता वर्तमान लखनऊ’ को देख प्रदेशभर के मेधावी झूम उठे। लखनऊ की जिन तस्वीर को अभी तक किताबों में ही देखा था, वो रविवार को उनकी आंखों के सामने थी।

शहीद स्मारक, रेजीडेंसी, ला-मार्टीनियर के दीदार के साथ उनकी दर-ओ-दीवार को छूकर भी देखा। सदियों के सुनहरे इतिहास को जाना। वहीं, आधुनिक  लखनऊ की पहचान बनी मेट्रो में सफर किया तो रिवरफ्रंट में जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

2 of 5
होनहारों ने लखनऊ दर्शन संग जमकर की मस्ती - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह की पूर्व संध्या पर प्रदेश भर के मेधावी छात्र-छात्राओं को लखनऊ की सैर कराई गई। बच्चों को चौधरी चरण सिंह मेट्रो स्टेशन ले जाया गया, जहां स्टेशन पर बनी पेंटिंगों में बच्चे खो गए।

सिक्योरिटी चेक के बाद बच्चे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे और ट्रेन का इंतजार करने लगे। महज कुछ सेकंडों में ही तेज रफ्तार मेट्रो आकर रुकी तो बच्चे चहक उठे। मेट्रो में सवार होने के बाद बच्चों ने शहर के जो नजारे देखे तो बस उसे एकटक देखते ही रह गए।
विज्ञापन

3 of 5
होनहारों ने लखनऊ दर्शन संग जमकर की मस्ती - फोटो : अमर उजाला
किसी ने सेल्फी ली तो कोई विंडो से चिपककर खूबसूरत दृश्यों को देखता रहा। मेट्रो से बच्चे केडी सिंह स्टेशन तक पहुंचे और इस शानदार सफर को कुछ बच्चों ने अपनी डायरी में भी नोट किया। स्टेडियम से बच्चों को बस के जरिये कैसरबाग हेरिटेज जोन की सैर कराई गई, जहां उन्होंने ऐतिहासिक लखनऊ की सुनहरी झलक देखी और इमारतों की बनावट, उसके इतिहास में खो गए।

4 of 5
होनहारों ने लखनऊ दर्शन संग जमकर की मस्ती - फोटो : Amar Ujala
बच्चों ने शहीद स्मारक पर वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम व बलिदान को नमन किया तो रेजीडेंसी के खंडहरों में छिपे इतिहास से रूबरू हुए। रेजीडेंसी के बाद बच्चों को चौक हेरिटेज की खासियतें बताई गईं। उन्होंने रूमी दरवाजे, सतखंडा, शाही तालाब, क्लॉक टावर, पिक्चर गैलरी जैसी ऐतिहासिक इमारतों के बारे में बताया तो बच्चों के चेहरे खिल उठे।

यहां से बच्चों को ला-मार्टीनियर ब्वॉयज कॉलेज ले जाया गया, जहां कॉलेज की ऐतिहासिक इमारत को सेल्फी संग कैमरे में कैद करने लगे। बच्चों ने कॉन्सटेंशिया के पास ग्रुप फोटोग्राफी भी कराई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होनहारों ने लखनऊ दर्शन संग जमकर की मस्ती - फोटो : अमर उजाला
यहां से बच्चों को रिवर फ्रंट ले जाया गया, जहां उन्होंने अवध की शाम का लुत्फ उठाया और कुल्फी भी खाई। बच्चों ने नदी किनारे सैर कर पूरे टूर को अपनी यादों में संजोया और लखनऊ व अमर उजाला का शुक्रिया अदा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें