फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के मौसम में त्वचा का रखें विशेष ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

Thu, 04 Jul 2019 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
बरसात का मौसम अपने साथ त्वचा संबंधित कई बीमारियां भी साथ लेकर आता है। बारिश के पानी और नमी से त्वचा रोग तेजी से फैलते हैं। इस मौसम में जहां एक ओर घमौरियां सताती हैं, वहीं फंगल इंफेक्शन का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

2 of 5
डॉक्टर एमएच उस्मानी - फोटो : अमर उजाला
इससे त्वचा पर चकत्ते, दाद, रैशेज, खुजली जैसी समस्या हो सकती है। बारिश के मौसम में आपकी त्वचा सुरक्षित और स्वस्थ रहे इसके लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है।बारिश में सबसे ज्यादा समस्या भीगने या गीले रहने से हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में गलती से भी ज्यादा देर तक गीले कपड़े न पहनें। ह्युमिडिटी होने से संक्रमण तेजी से फैलता है, इसलिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। हर रोज नहाने के साथ-साथ तौलिया भी प्रतिदिन धोएं।

4 of 5
प्रतीकातमक तस्वीर
तौलिया धोने के साथ उसे तेज धूप में सुखाएं। अगर धूप न हो तो उसे दोनों तरफ से अच्छे से आयरन कर के सुखाएं। इस मौसम में हर रोज अंडरगार्मेंट्स बदलना न भूलें। इसके अलावा गर्मी के साथ इस मौसम में भी सिंथेटिक कपड़ों के बजाय सूती और ढीले-ढाले कपड़े आपके लिए अनुकूल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
अकसर हमें लगता है कि केवल धूप में निकलने से ही हमारी त्वचा को पराबैगनी किरणें नुकसान पहुंचाती हैं, लेकिन सिर्फ धूप और गर्मी के मौसम में ही नहीं बारिश के मौसम में भी अल्ट्रा वॉयलेट रेज आपको उसी तरह नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन लगाना बिलकुल न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें