फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं, गर्मी में बालों को डैमेज होने से बचाएं

Sat, 24 Mar 2018 03:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
hair care - फोटो : amar ujala
मार्च बीतते-बीतते सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। मौसम में बदलाव का असर हमारे शरीर पर भी तेजी से पड़ता है, फिर चाहे वो हमारी स्किन हो या बाल। आमतौर पर हम बालों की देखभाल को लेकर काफी अनदेखी करते हैं, जो सही नहीं है। गर्मी में बालों को भी चाहिए खास ट्रीटमेंट। लखनऊ के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. प्रियांशु गुप्ता ने इस मौसम में बालों की देखभाल के लिए दिए कुछ आसान से टिप्स।
विज्ञापन

2 of 9
hair care - फोटो : amar ujala
बालों को ढंक कर रखें
जब भी आप घर से बाहर निकलें, खासकर तेज धूप में तो बालों को जरूर किसी स्कार्फ से ढंक लें। इससे बालों पर पड़ने वाली सूरज की तेज किरणों से बचाव तो होगा ही, धूल भी बालों में नहीं चिपकेगी। अगर हेलमेट लगाते हैं तो भी पहले कॉटन के कपड़े से बाल को ढंक लें क्योंकि हेलमेट में मौजूद सिंथेटिक बहुत नुकसानदाक है। बाल ढंके रहेंगे तो डैमेज कम होगा।
विज्ञापन

3 of 9
hair care - फोटो : amar ujala
शैंपू ज्यादा न करें
लगातार शैंपू करने से बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, जिससे बाल बेजान और रूखे हो जाते हैं। इसलिए एक या दो दिन का गैप देकर ही शैंपू करें। यदि स्वीमिंग पूल या फिर समुद्र किनारे नहाते समय बाल भीगते हैं तो फिर बालों को अपने घर के पानी से जरूर शॉवर दें।

4 of 9
hair care - फोटो : amar ujala
डैंड्रफ के लिए नींबू है सही
गर्मियों में पसीना सर की स्कैल्प (सतह) पर चिपक जाता है, जिससे रूसी हो जाी है। इससे स्कैल्प पर इंन्फेक्शन भी हो जाता है। रूसी दूर करने के लिए नींबू का रस बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं और फिर करीब आधे घंटे बाद पानी से धो लें। पर ध्यान रखें सप्ताह में दो बार से अधिक इसका प्रयोग न करें नहीं तो बाल ड्राई भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 9
hair care - फोटो : amar ujala
कंडीश्नर है जरूरी
एपल विनेगर की कुछ बूंदें पानी में मिलाएं। शैंपू करने के बाद इस घोल से बालों को धुल लें। ये एक बेहतर कंडीशनर हैं। इसके अलावा गर्मी में बालों में दही भी लगाकर कंडीशन कर सकती हैं। इससे बालों में चमक तो आएगी है, बाल काले भी होंगे। स्किन स्पेशलिस्ट कहते हैं कि कंडीशनर करने से बालों के ऊपर कोटिंग हो जाती है, जिससे बाल सॉफ्ट बने रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
hair care - फोटो : amar ujala
ड्रॉयर का कम करें इस्तेमाल
अगर ड्रायर का प्रयोग करती हैं तो गर्मियों में इसका इस्तेमाल कम कर दीजिए। जरूरी न हो तो इसका इस्तेमाल न ही करें क्योंकि ड्रायर से निकलने वाली गर्म हवा बालों के लिए बेहद ही नुकसानदायक है। हेयर स्ट्रेटनर और हेयर कर्ल मशीन को भी लो टेंपरेचर पर ही यूज करें। तेज तापमान से बाल जल्दी डैमेज होते हैं।
विज्ञापन

7 of 9
hair care - फोटो : amar ujala
ऐसे बनाएं मॉइश्चराइजर
जब भी आपको बालों में मॉइश्चर की कमी लगे तो पानी, एलोवेरा जूस, और एवोकाडो का तेल बराबर मात्रा में मिलाकर बालों पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके अलावा अरगन का तेल भी पानी के साथ मिलाकर लगा सकती हैं। 

8 of 9
hair care - फोटो : amar ujala
हल्के गर्म तेल की मालिश देगी राहत
नारियल तेल, एवोकाडो और जैतून तेल बालों के लिए बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। शैंपू करने के इनमें से कोई भी तेल हल्का गर्म करके बालों में जड़ से लगाएं। हल्की मालिश करें। कुछ घंटे बाद धुले और फिर कंडीश्नर करें। इससे बालों को पोषण मिलेगा और वे स्वस्थ रहेंगे। ये प्रक्रिया हफ्ते में तीन बार जरूर करें।
विज्ञापन

9 of 9
hair care - फोटो : amar ujala
बालों से नरमी से आएं पेश
गर्मी में पसीने के कारण बाल आसानी से टूटते हैं। इसलिए हमेशा मोटे दातों वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें। हल्के हाथों से ही कंघी करें। बालों को खींचे नहीं, उनके साथ नरमी से पेश आएं। गर्मी में कोशिश यही करें कि चोटी ढीली ही बांधें। जोर से बांधने से एक तो पसीना ज्यादा होगा, दूसरा बाल खिंचेंगे, जिससे वे डैमेज भी हो सकते हैं। अगर बाल ज्यादा लंबे हैं तो ढीला जूड़ा भी बना सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें