लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में सफेद बाघ आर्यन व बाघिन सोना की स्टार व फेमस जोड़ी सोमवार को टूट गई। 19 वर्षीय सोना की मृत्यु हो गई। सोना की मौत के बाद बाघ आर्यन बेहद सुस्त और दुखी नजर आया।
विज्ञापन
बाघिन की मौत के बाद किस हालत में पहुंचा बाघ, तस्वीरें
2 of 9
पिछले कई दिनों से सोना को देखने व सुनने में असुविधा हो रही थी। जू में बने अस्पताल में सोना का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें मौत का कारण बुढ़ापा व उम्रदराज होना बताया गया।
विज्ञापन
बाघिन की मौत के बाद किस हालत में पहुंचा बाघ, तस्वीरें
3 of 9
जू की चहेती बाघिन सोना की मौत से एक ओर जहां बाघ आर्यन की मायूसी कीपरों ने महसूस की, वहीं दूसरी तरफ दर्शक व जू प्रशासन भी दुखी है। दरअसल, जू आने वाले दर्शकों को आर्यन व सोना को बाड़े में टहलते हुए देखने से जो खुशी मिलती थी, वह आधी हो गई है।
बाघिन की मौत के बाद किस हालत में पहुंचा बाघ, तस्वीरें
4 of 9
दर्शक टहलती बाघिन को देखकर खुशी से लबरेज हो जाते थे। टकटकी लगाए निगाहें सफेद बाघ व बाघिन से नहीं हटती थीं। यहां तक दर्शक सेल्फी और फोटो लेने में जुट जाते थे।
विज्ञापन
बाघिन की मौत के बाद किस हालत में पहुंचा बाघ, तस्वीरें
5 of 9
आर्यन और सोना की जोड़ी हमेशा सुर्खियों में रही। सोमवार को बाघिन सोना की सुबह मौत हो गई, जिससे मंगलवार से जू आने वाले दर्शकों को सोना के पिंजड़े में चहलकदमी की जगह सिर्फ सन्नाटा पसरा दिखेगा।
विज्ञापन
बाघिन की मौत के बाद किस हालत में पहुंचा बाघ, तस्वीरें
6 of 9
बाघिन का पोस्टमार्टम चिड़ियाघर अस्पताल में किया गया। नवाब वाजिद अली शाह, प्राणि उद्यान के निदेशक अनुपम गुप्ता ने बताया कि सोना अपनी अधिकतम उम्र में पहुंच चुकी थी।
विज्ञापन
बाघिन की मौत के बाद किस हालत में पहुंचा बाघ, तस्वीरें
7 of 9
फिलहाल प्राणि उद्यान में दर्शकों के लिए एक नर सफेद बाघ आर्यन, जिसकी उम्र लगभग 11 वर्ष है और मादा सफेद बाघिन विशाखा मौजूद है। इसके अतिरिक्त चार सामान्य रंग के बाघ हैं।
बाघिन की मौत के बाद किस हालत में पहुंचा बाघ, तस्वीरें
8 of 9
बाघिन का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष शुक्ल ने बताया कि जंगल में रहने वाले बाघों की औसत आयु 15 से 16 वर्ष होती है जबकि कैप्टिविटी में रखने में इनकी उम्र में इजाफा हो जाता है।