फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा : आबादी में घुस आया बाघ, दो लोगों को जख्मी कर खेत में छिपा, पुलिस और ग्रामीणों ने की घेराबंदी

Wed, 18 Apr 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
tiger - फोटो : amar ujala
गोंडा के नवाबगंज में बुधवार सुबह खेत में काम कर रहे किसान पर एक बाघ ने हमला कर घायल कर दिया किसान को फैजाबाद के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस कांबिंग कर रही है और बाघ को पकड़ने के लिए लखनऊ से वन विभाग की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन

2 of 7
tiger - फोटो : amar ujala
नवाबगंज के हरिहरपुर गांव में किसान सुरेश निषाद बुधवार सुबह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने वहां खेत के पास बाघ को देखा तो भाग कर शोर मचाने लगे। इसी बीच बाघ चाइनपुरुवा पहुंच गया और खेल में परवल तोड़ रहे किसान नवमीलाल पर हमला कर दिया। नवमीलाल उससे भिड़ गए।
विज्ञापन

3 of 7
गोंडा में बाघ - फोटो : amar ujala
शोर सुनकर पास ही टमाटर के खेत में कार कर रहे रामनरेश और राजेन्द्र ने दौड़कर टमाटर से भरा टोकरा बाघ के ऊपर फेंक दिया। इस पर बाघ नवमीलाल को छोड़कर टमाटर के खेत में घुस गया।

4 of 7
गोंडा में बाघ - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी गांव के प्रधान तीरथराम यादव को दी। उन्होंने तत्काल 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। इस बीच गांव के राजेंद्र, धर्मेंद्र, डब्बू, दानित सहित कई ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर बाघ को खेत से निकालने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं निकला।
विज्ञापन

5 of 7
गोंडा में बाघ - फोटो : amar ujala
कुछ देर बाद कस्बा चौकी प्रभारी बिपिन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खेत की घेराबंदी कर बाघ को तलाशने लगे। वहीं, सूचना के काफी देर बाद वन विभाग के उपनिरीक्षक इंद्रमणि मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

6 of 7
गोंडा में बाघ - फोटो : amar ujala
वह मौके का जायजा ले ही रहे थे कि उतने में बाघ ने खेत से निकलकर पास ही खड़े देवा (15) पुत्र पप्पू निषाद पर हमला कर दिया। उसके पेट पर पंजे से वार किया है। इसके बाद बाघ फिर से खेत में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गोंडा में बाघ - फोटो : amar ujala
वन विभाग के उपनिरीक्षक इंद्रमणि ने बताया कि बाघ को पकड़ने के लिए लखनऊ से टीम आ रही है। टीम आने तक पुलिस मौक पर पहरा दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें