फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

विज्ञापन
1 of 15
राजभवन पहुंची एक कार में शनिवार को सुतली बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय किया।
विज्ञापन

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

2 of 15
इस दौरान राजभवन के इर्द-गिर्द की सुरक्षा बढ़ा दी गई और लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित कर दिया गया। हजरतगंज पुलिस ने कार सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया, लेकिन बाद में चालक को छोड़कर अन्य चार को छोड़ दिया गया। आईजी आरके चतुर्वेदी ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

3 of 15
सीओ हजरतगंज अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि 21-22 फरवरी को राजभवन में शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी लगने वाली है। इसके लिए उद्यान विभाग की एक टीम को प्रदर्शनी ग्राउंड का निरीक्षण करने राजभवन आना था।

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

4 of 15
अधीक्षक राजकीय उद्यान की ओर से ट्रैवल एजेंट के जरिए एक कार बुक कराई गई। सहायक उद्यान निरीक्षक वीर यादव, सेवानिवृत्त सीनियर हॉर्टीकल्चर इंस्पेक्टर दूधनाथ मिश्रा, सेवानिवृत्त अफसर पीसी सिंह, डीएचओ रायबरेली के अधिकारी गया प्रयास सआदतअली खां के मकबरे के पास स्विफ्ट डिजायर कार में सवार हुए।
विज्ञापन

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

5 of 15
उन्हें लेकर कार करीब 12 बजे के करीब राजभवन पहुंची। यहां तलाशी के दौरान डिग्गी में सुतली बम मिला। हाई सिक्योरिटी जोन में खड़ी कार में बम होने की सूचना के बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

6 of 15
कार के चालक रंजीत शर्मा व निरीक्षण करने पहुंची टोली के चारों सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। बम निरोधक दस्ते ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार से सुतली बम निकाले और इसे निष्क्रिय करके हजरतगंज कोतवाली ले गए।
विज्ञापन

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

7 of 15
कार चालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हॉर्टीकल्चर की टीम को छोड़ दिया गया।

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

8 of 15
फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने हजरतगंज कोतवाली में इन बमों का निरीक्षण किया। शुरुआती निरीक्षण के दौरान यह बम ज्यादा घातक तो नहीं लगे, लेकिन फिर भी एक साथ उनमें विस्फोट होने पर बड़ा नुकसान होने की आशंका थी।

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

9 of 15
इसमें बारूद के साथ कुछ कंकड़ भी मिले हैं। बारूद के नमूने भरकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला की लेबोरेटरी में जांच के लिए भेज दिया है।

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

10 of 15
कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी निवासी सुरेश शर्मा के बेटे रंजीत शर्मा ने बताया कि गाड़ी उसके बहनोई संतोष शर्मा की है।

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

11 of 15
संतोष प्रॉपर्टी डीलर व पुरानी कारों को खरीदने-बेचने का काम करते हैं। उन्होंने ही एक ट्रैवल एजेंट के माध्यम से कार को राजभवन के लिए निरीक्षण को जाने वाली टीम के पास भेजा था।

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

12 of 15
रंजीत ने बताया कि 11 फरवरी को सरोजनीनगर के कैथी बिजनौर निवासी उसके साले अरुण की शादी थी। उसी की शादी में आतिशबाजी के लिए सुतली बम खरीदे थे।

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

13 of 15
कुछ बम बच गए थे, जिसे गाड़ी से निकालना भूल गए थे। इसी लापरवाही की वजह से लॉकअप में पहुंच गया।

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

14 of 15
सरकारी काम के लिए प्राइवेट कार की बुकिंगजांच में खुलासा हुआ है कि  उद्यान विभाग व ट्रैवेल एजेंट की साठगांठ से सरकारी काम के लिए प्राइवेट गाड़ियों की बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन

यूपी के राजभवन में जिंदा बम लेकर पहुंची कार, हड़कंप!

15 of 15
हजरतगंज पुलिस को पूछताछ में चालक स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। उसके बताया कि वह तो सिर्फ गाड़ी चलाता है। बुकिंग कार के मालिक संतोष शर्मा लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें