फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में एक बाइक पर जा रहे चार सवारों को बस ने रौंदा, तीन की मौत, एक गंभीर

Sun, 01 Oct 2017 12:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
1 of 4
बहराइच के नानपारा से शनिवार दोपहर काम निपटाकर घर लौट रहे तीन युवकों ने रास्ते में एक युवक को लिफ्ट दी थी। वापस लौटते समय मलंगपुरवा के निकट रुपईडीहा से आ रही तेज रफ्तार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक ने सीएचसी में दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तेज ब्रेक लगाने से बस में सवार दस यात्री भी गंभीर रुप से घायल हुए हैं। चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अगैया निवासी मुनीर (20) पुत्र महमूद अली अपने मित्र जियाउद्दीन (21) पुत्र मोहम्मद शेर और वीरेंद्र वर्मा (25) पुत्र त्रिभुवन वर्मा के साथ नानपारा बाजार आया था। शनिवार दोपहर में तीनों काम निपटाकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में वीरेंद्र का साला रुपईडीहा थाना क्षेत्र के चिकनिया निवासी दिलीप (22) पुत्र पहलवान भी मिल गया। उसे भी बाइक पर बैठा लिया गया। चारों युवक बाइक से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
उधर रुपईडीहा से प्राइवेट बस संख्या डब्लूबी 11 ए 5090 शनिवार को सवारियों को लेकर बहराइच के लिए रवाना हुई थी। नानपारा के मलंगपुरवा गांव निवासी रमजान के घर के सामने पहुंचने पर अचानक बाइक के सामने आने पर बस ने टक्कर मार दी। बाइक चकनाचूर हो गई। मौके पर ही मुनीर और जियाउद्दीन की मौत हो गई। जबकि दिलीप ने सीएचसी ले जाते समय दम तोड़ दिया। घायल वीरेंद्र को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

4 of 4
सूचना मिलने पर मौके पर एसडीएम नानपारा एसपी शुक्ला, सीओ एसके यादव और प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तेज रफ्तार में ब्रेक लेने के कारण बस के सभी शीशे टूट गए। बस में सवार दस यात्री भी घायल हुए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया है। (अस्पताल में विलाप करते परिजन।)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें