लखनऊ के गोमतीनगर के विशालखंड स्थित हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति राकेश श्रीवास्तव के आवास से चोरों ने दो जून को दोपहर में टोटियां-शॉवर और अन्य कीमती सामान उड़ा लिया। वारदात के वक्त न्यायमूर्ति का आवास खाली था और केयरटेकर सदाशिव किसी काम से बाहर गया था।