फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल यादव से मिलने के बाद बढ़ गया इन लड़कियों का हौसला

विज्ञापन
1 of 7
कन्नौज की सांसद डिम्पल यादव य 5, कालिदास मार्ग पर लखीमपुर खीरी जनपद से आए थारू जनजाति की लड़कियों से मिली। साथ डिंपल ने इन सभी नड़कियों का हौंसला भी बढ़ाया।
Trending Videos
विज्ञापन

डिंपल यादव से मिलने के बाद बढ़ गया इन लड़कियों का हौसला

2 of 7
थारू जनजाति की इन लड़कियों के दल को पिछले एक हफ्ते से लखनऊ में कराटे, संगीत, कम्प्यूटर, आत्मरक्षा, कानून, इंग्लिश स्पीकिंग, थानों की कार्यप्रणाली इत्यादि से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी जा रही थीं।
विज्ञापन

डिंपल यादव से मिलने के बाद बढ़ गया इन लड़कियों का हौसला

3 of 7
मुलाकात के दौरान इन लड़कियों ने अपनी विभिन्न जानकारियों जैसे इंग्लिश स्पीकिंग, एफआईआर लिखने की प्रक्रिया के बारे में डिंपल को बताया। 22 लड़कियों के इस दल ने डिंपल यादव के समक्ष एक गीत भी प्रस्तुत किया।

डिंपल यादव से मिलने के बाद बढ़ गया इन लड़कियों का हौसला

4 of 7
डिपंल यादव ने दल की हौसलाफज़ाई करते हुए कहा कि जीवन में कभी-भी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए और सदैव अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि बुलन्द हौसले से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

डिंपल यादव से मिलने के बाद बढ़ गया इन लड़कियों का हौसला

5 of 7
उल्लेखनीय है कि थारू जनजाति जंगल में रहती हैं और उन्हें आधुनिक जीवन शैली की अधिक जानकारी नहीं है। डिंपल से हुई मुलाकात में एक थारू लड़की द्वारा डॉक्टर बनने की इच्छा व्यक्त की। डिंपल ने अधिकारियों को उसके लिए कोचिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डिंपल यादव से मिलने के बाद बढ़ गया इन लड़कियों का हौसला

6 of 7
डिंपल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार थारू जनजाति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। जिससे इस जनजाति के लोग भी शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राप्त कर जागरूक बनें और अपना भविष्य बेहतर बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिंपल यादव से मिलने के बाद बढ़ गया इन लड़कियों का हौसला

7 of 7
उन्होंने कहा कि थारू जनजाति के विकास की योजनाओं के लिए राज्य सरकार धन की कमी नहीं होने देगी।यादव ने कहा कि थारू जनजाति का जंगलों को बचाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान है। डिंपल ने कहा कि दिल्ली हाट की भांति लखनऊ में बनने वाले बाजार में थारू महिलाएं भी अपने हस्तशिल्प का प्रदर्शन एवं विक्रय कर सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें