यूपी की राजधानी लखनऊ के चौक स्थित अशरफाबाद इलाके में कर्ज के बोझ तले दबे एक कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी (45) ने पत्नी और बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सुसाइड नोट में कई बातों का जिक्र किया है।
विज्ञापन
1 of 19
लखनऊ में परिवार ने की सामूहिक खुदकुशी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूपी की राजधानी लखनऊ के चौक के अशरफाबाद में कपड़ा कारोबारी ने कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाया और परिवार के साथ पी लिया। कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटी की मौत हो गई। कपड़ा व्यापारी शोभित की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया है कि शोभित की ससुराल की संपत्ति को लेकर अनबन चल चल रही थी। इस मामले में शोभित के साढ़ू विवेक व उसकी पत्नी मुदिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं, कपड़ा कारोबारी शोभित रस्तोगी के परिवार समेत आत्महत्या करने से अशरफाबाद कॉलोनी में हर कोई स्तब्ध है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा कि हमेशा मुस्कुराते हुए सबसे मिलने वाले शोभित ऐसा कदम उठा सकते हैं। शोभित ने सुसाइड नोट में लिखा है कि बैंक से लोन लिया था, जिसे चुका नहीं पा रहे हैं... लोन बढ़ता जा रहा है... जान देने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
शोभित के पड़ोसी मित्र कपड़ा कारोबारी सुनील कुमार ने बताया, कभी सोचा नहीं था कि मेरे खुशमिजाज दोस्त शोभित ऐसा कदम उठा लेंगे। उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी। बताया कि शोभित और मैंने लघु बाल विद्या मंदिर में साथ पढ़ाई की थी। इंटर के बाद से हम दोनों अलग हो गए थे। बीच-बीच में मुलाकात होती रहती थी।
विज्ञापन
3 of 19
शोभित का दोस्त गौरव गुप्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फेसबुक पोस्ट में शोभित की मौत की खबर देखकर दंग
गौरव गुप्ता ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे एक फेसबुक पोस्ट में शोभित की मौत की खबर देखकर दंग रह गया। उनके घर पहुंचा तो शोभित, उनकी पत्नी और बेटी का शव देखकर मैं सिहर गया। हम दोनों अक्सर मिलते थे। उन्होंने कभी अपनी समस्याओं का जिक्र तक नहीं किया।
4 of 19
शोभित का दोस्त सुनील
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, प्रदीप गुप्ता और अजीत ने कहा कि शोभित बहुत ही सौम्य स्वभाव के थे। हमने कभी उन्हें किसी से झगड़ते नहीं देखा। वह सबकी मदद के लिए तैयार रहते थे। कभी उनके चेहरे पर तनाव नजर आया ही नहीं।
विज्ञापन
5 of 19
परिवार की खुदकुशी के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अकेले पड़ गए, अपनों ने नहीं दिया साथ
सुसाइड नोट में शोभित ने अपनी पीड़ा बयां की है। उन्होंने लिखा कि वह एकदम अकेले पड़ गए। उन्होंने नोट में अपनों पर साथ नहीं देने और परिजनों की प्रताड़ना का जिक्र भी किया है।
विज्ञापन
6 of 19
सुचिता का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कर्ज के बोझ तले दबे कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के साथ की खुदकुशी
यूपी की राजधानी लखनऊ के चौक स्थित अशरफाबाद इलाके में कर्ज के बोझ तले दबे एक कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी (45) ने पत्नी और बेटी के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई, जब सोमवार तड़के हालत बिगड़ने पर शोभित की बेटी ने बड़ी मम्मी को फोन कर घटना की जानकारी दी। जब तक परिवारवाले पहुंचते, तीनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
7 of 19
ख्याति का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल से शोभित का सुसाइड नोट मिला है, इसमें कर्ज से परेशान होने के कारण जान देने की बात लिखी है। शोभित तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी राजाजीपुरम ई ब्लॉक में जुगल फैशन पॉइंट के नाम से दुकान थी। उनकी बेटी ख्याति लखनऊ पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। उनके भाई शरद और शेखर राजा बाजार में रहते हैं।
8 of 19
परिवार की खुदकुशी के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शेखर ने बताया कि सोमवार तड़के 4:30 बजे ख्याति ने उनकी पत्नी तृप्ति को फोन कर माता-पिता की तबीयत बिगड़ने की बात बताई। कहा कि जल्दी से डॉक्टर लेकर आइए और फोन कट गया था।
9 of 19
परिवार की खुदकुशी के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शेखर भागकर शोभित के घर पहुंचे तो कमरा भीतर से बंद मिला। इसके बाद उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला। भीतर जाने पर शोभित व ख्याति (16) बेडरूम में बिस्तर पर पड़े मिले।
10 of 19
मृतकों का अंतिम संस्कार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, शोभित की पत्नी सुचिता (43) आंगन में पड़ी मिलीं। तीनों के मुंह से झाग निकल रहा था। तीनों को ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
11 of 19
केजीएमयू शवगृह के बाहर मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भाई को प्रसाद के साथ दी थी घर की चाबी
शेखर के मुताबिक, शोभित परिवार के साथ एक सप्ताह पहले अयोध्या और नीमसार मिश्रिख गए थे। वहां से लौटने के बाद रविवार रात में 11:30 बजे उनकी नक्खास स्थित कपड़े की दुकान पर प्रसाद देने आए थे।
12 of 19
परिवार की सामूहिक खुदकुशी मामले में गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शोभित ने बताया था कि वह मिश्रिख स्थित ससुराल जा रहे हैं। पौधों में पानी देने के लिए उन्होंने अपने घर की चाबी भी दी थी। इस दौरान वह बहुत सामान्य थे।
13 of 19
केजीएमयू शवगृह के बाहर मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
40 से 50 लाख का लोन, बैंक वाले आते थे घर
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शोभित ने बैंक से 40-50 लाख का लोन ले रखा था। बैंक वाले रिकवरी के लिए अक्सर उनके घर पर आते थे। इसको लेकर शोभित परेशान थे।
14 of 19
घर में जांच करती पुलिस और मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, शेखर का कहना है कि उनके भाई ने कभी परेशानी का जिक्र ही नहीं किया था। रविवार रात भी बातचीत में नहीं लगा कि शोभित ऐसा कदम उठा सकते हैं।
15 of 19
अशरफाबाद में कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी की पत्नी-बेटी समेत मिली लाश। घर के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूरी तैयारी के साथ की आत्महत्या
पुलिस का मानना है कि शोभित ने पत्नी और बेटी के साथ आत्महत्या करने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। उन्होंने एक दिन पहले अपने घर की चाबी भाई को दे दी थी। रविवार देर रात शोभित ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल में कुछ टैबलेट और अन्य जहरीला पदार्थ मिलाकर खुद पिया और पत्नी व बेटी को भी पिलाया। जहां सुचिता का शव मिला, वहां पर कुछ टूटी चूड़ियां मिलीं।
16 of 19
घर में जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोरेंसिक टीम ने सुसाइड नोट, कोल्ड ड्रिंक की बोतल व अन्य सामान को कब्जे में लिया है। परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
17 of 19
अशरफाबाद में कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी की पत्नी-बेटी समेत मिली लाश। घर के बाहर मौजूद लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सुसाइड नोट में शोभित ने परिवार के लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी।
18 of 19
घर के बाहर मौजूद परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ससुराल की संपत्ति के लिए चल रही थी अनबन, साढ़ू व साली पर एफआईआर
चौक के अशरफाबाद में कपड़ा व्यापारी शोभित की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया है कि शोभित की ससुराल की संपत्ति को लेकर अनबन चल चल रही थी। इस मामले में शोभित के साढ़ू विवेक व उसकी पत्नी मुदिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
घर में जांच करते फोरेंसिक टीम के सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसीपी राजकुमार सिंह के मुताबिक शोभित के भाई शेखर की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। शोभित की पत्नी सुचिता की दो विवाहित बहनें हैं। एक बहन मुदिता पति विवेक के साथ नेपालगंज स्थित मायके में मां के साथ रहती है। पूछताछ में सामने आया है कि सुचिता से उनकी दोनों बहनें इधर कुछ समय से बात नहीं कर रही थीं। सुचिता ने मां से इस संबंध में कई बार संपर्क किया था। सुसाइड नोट में भी इस बात का जिक्र है। पूछताछ के दौरान शोभित के साढ़ू और साली ने कई सवालों के जवाब पुलिस को नहीं दिए।