अप्रैल के पहले हफ्ते से ही पारे के तेवर तीखे हो चले हैं। मंगलवार की दोपहर में लोगों को हवा के गर्म थपेड़ों में लू सा अहसास हुआ। देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
गर्मी ने अभी से दिखाए तेवर
- फोटो : Amar Ujala
अप्रैल के पहले हफ्ते से ही पारे के तेवर तीखे हो चले हैं। मंगलवार की दोपहर में लोगों को हवा के गर्म थपेड़ों में लू सा अहसास हुआ। चालीस डिग्री का बैरियर लांघते हुए पारा 40.8 दर्ज किया गया। ये सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
विज्ञापन
3 of 7
गर्मी ने अभी से दिखाए तेवर
- फोटो : Amar Ujala
पारे की इस तेजी ने पिछले 24 घंटों में 2.5 डिग्री सेल्सियस की छलांग लगाई। मंगलवार की सुबह से धूप की तेजी ने 9 बजते-बजते ही तपाना शुरू कर दिया।
4 of 7
गर्मी ने अभी से दिखाए तेवर
- फोटो : Amar Ujala
दोपहर 12 बजे के बाद से सड़कों पर ट्रैफिक ने ऐसा सूनापन दिखाया कि लोगों को मई-जून सी गर्मी की याद आई। हालांकि रात को हवा के झोंको ने मामूली सुकून दिया।
विज्ञापन
5 of 7
गर्मी ने अभी से दिखाए तेवर
- फोटो : Amar Ujala
धूप की तपन के साथ ही राजधानी में जल्द ही लू का अहसास लू के गर्म थपेड़ों में बदल सकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्त ने बताया कि जब पारा 40 डिग्री के ऊपर सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज होगा, तब लू बेहाल करेगी।
विज्ञापन
6 of 7
गर्मी ने अभी से दिखाए तेवर
- फोटो : Amar Ujala
विंड पैटर्न बदलने से और धूप तीखी होने से पारा अचानक बढ़ा है। मौसम केऐसे ही तेवर अभी जारी रहेंगे। मौसम विज्ञानी के मुताबिक पहाड़ों पर होने वाली उठापठक से विंड पैटर्न बदलने पर अगले दो-तीन दिनों में मामूली राहत भी मिल सकती है।
अप्रैल के पहले ही दिन पारे के तेवर पिछले सालों की अपेक्षा तीखे चल रहे हैं। अधिकतम-न्यूनतम पारे के उतार-चढ़ाव के बीच पारा 5 अप्रैल को ही 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा। पिछले सालों में साल 2014 में ही ये 7 तारीख को 40 के पार पहुंचा था।