लखनऊ में शनिवार सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे की वजह से घर से बाहर काम पर जाने वाले लोगों को व वाहन चलाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके पहले दिसंबर के बीते 11 दिनों में शुक्रवार को पहली बार लोगों को ठंड का अहसास हुआ। 25 और 28 के बीच बना रहा अधिकतम पारा पूर्वानुमान को झुठलाते हुए 20.1 डिग्री तक लुढ़क गया। सुबह से कोहरे की चादर छाई हुई थी। दिसंबर में यह पहला मौका था जब धूप नहीं निकली।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, कोहरे के कारण कई फ्लाइटें भी लेट रहीं। इसके अलावा कई ट्रेनों को 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक निरस्त कर दिया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि कोहरा नीचे के बजाय ऊपर है। इसके अलावा धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.7 और नमी 98 फीसदी रही। शनिवार को दिन में आसमान साफ रहने के आसार हैं।
गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस समेत कई ट्रेनों पर पड़ेगा असर
कोहरे की वजह से कई ट्रेनों को 31 जनवरी तक निरस्त गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कई ट्रेनें नहीं चलेंगी। इनमें गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस (02571) 16, 20, 23, 27 एवं 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 17, 20, 24, 27, 31 जनवरी तक हर बुधवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर (02572) 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 जनवरी और एक फरवरी को निरस्त रहेगी। वहीं, गोरखपुर कानपुर अनवरगंज (05004 ) प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी। वहीं, (05003) कानपुर अनवरगंज प्रयागराज रामबाग के बीच निरस्त रहेगी।
रनवे पर 50 मीटर पहुंची विजिबिलिटी
कोहरे के चलते सुबह अमौसी एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 50 मीटर पहुंच गई। हालांकि, कैट-3 बी की मदद से विमानों को लैंड व टेक ऑफ करवाया गया। गुरुवार शाम कोहरे से दृश्यता 400 मीटर से नीचे आ गई थी। शुक्रवार को इंडिगो की दिल्ली-लखनऊ की फ्लाइट 6ई 769, विमान 6ई 2587, एयर इंडिया की फ्लाइट एआई412, अंतरराष्ट्रीय उड़ान जी8 - 9285 रियाद-लखनऊ, इंडिगो की 6ई 243 लेट हो गईं।