लखनऊ में शनिवार सुबह निकली धूप से लोगों को ठंड और ठिठुरन से राहत मिली। पिछले तीन दिन से बादली-बारिश का दौर थमा तो लोगों की दिनचर्या सामान्य हुई।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : amar ujala
इसके पहले मौसमी उठापटक का दौर शुक्रवार को भी जारी रहा। तीन दिन से जारी जारी बादल बारिश का दौर थमा और खिली धूप ने सर्दी से राहत दी। हालांकि सुबह रुक-रुक कर चले हवा के झोंको ने सिहराते रहे। आसमान साफ होने से खिली धूप से तापमान में चार डिग्री का ऊपर हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : amar ujala
दिन का अधिकतम पारा 24.9 डिग्री दर्ज हुआ। ये महज 24 घंटों में 4 डिग्री से अधिक की छलांग लगाकर 25 डिग्री के करीब जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 14.1 डिग्री दर्ज हुआ।
4 of 5
- फोटो : डेमो
सुबह धूप की तेजी ने बीते दो-तीन दिनों की ठंड से मामूली राहत दिलवाई तो शाम को हवा केझोंको ने सिहरन बढ़ाई। दिन के पारे मे बीते 24 घंटों के भारी उतार-चढ़ाव ने भी सर्द अहसास को दूर किया।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौस विज्ञानियों के मुताबिक मौसमी उठापटक का दौर शांत हो रहा है। आसमान खुला इसलिये धूप भी खूब मिली और तापमान भी चढ़ा। लेकिन बर्फीली हवा केझोंको से सिहरन जारी रहेगी।