पाकिस्तान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ ने लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में जाती ठंड को वापस बुलाया है। दो दिनों तक दोपहर की गुनगुनी धूप की राहत के बाद बुधवार से मौसम ने दोबारा करवट ली है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ठिठुरे लखनऊवासी
- फोटो : amarujala
मंगलवार देर रात से जारी घने कोहरे के बाद सुबह बर्फीली पछुआ ठंडी हवाओं ने कंपाया तो दिन में खिली धूप के बावजूद दिन में झोंकों ने सिहरन जारी रखी। दिन में रुक-रुक कर चले उत्तर-पछुआ हवाओं के बर्फीली झोंकों के चलते धूप में भी गुनगुनी राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
3 of 7
ठिठुरे लखनऊवासी
- फोटो : amarujala
झाेंको के चलते दिन का अधिकतम पारा सरका। ये सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम पारा सामान्य 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
4 of 7
ठिठुरे लखनऊवासी
- फोटो : amarujala
दिन में धूप के तेवरों को देख लोग कम गर्म कपड़ों में धूप में पहुंचे जरूर, लेकिन झोंकों ने सिहराया। सिहरन शाम होते-होते गलन में बदली। वायुमंडल में अधिकतम आर्द्रता स्तर 100 प्रतिशत दर्ज हुआ।
विज्ञापन
5 of 7
ठिठुरे लखनऊवासी
- फोटो : amarujala
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान, जम्मू-कश्मीर की ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय चल रहा है। इसके चलते कुछेक पहाड़ी इलाकों में हुई बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ों से आती हवाओं ने गलन बढ़ाई है।
विज्ञापन
6 of 7
ठिठुरे लखनऊवासी
- फोटो : amarujala
अगले दो-तीन दिनों के दौरान रात और सुबह के समय राजधानी समेत आसपास के इलाकों में हल्के से घने कोहरे के बीच दिन की शुरुआत हो सकती है। दिन में धूप रहेगी, लेकिन हवाओं के झोंकों से सिहरन जारी रहेगी।