चुनाव आयोग ने जैसे ही अखिलेश यादव के पक्ष में फैसला सुनाया, अखिलेश ट्विटर और फेसबुक पर ट्रेंड करने लगे। कुछ ने अखिलेश के पक्ष में ट्वीट किए कुछ ने विपक्ष में लेकिन ये सिलसिला अगले दिन तक चलता रहा। आगे देखें लालू के बेटे ने क्या ट्वीट किया...
विज्ञापन
2 of 8
तेजस्वी यादव
- फोटो : amar ujala
लालू यादव अखिलेश को सोमवार को ही बधाई दे चुके थे। मंगलवार सुबह लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अखिलेश के लिए जो ट्वीट किया उसने सबका ध्यान खींचा।
विज्ञापन
3 of 8
अखिलेश-तेजस्वी
- फोटो : amar ujala
तेजस्वी ने ट्वीट किया
New Era.. New Politics
अखिलेश..मुलायम है।
देश में यूपी विशेष है।
जरूरी अखिलेश है।।
4 of 8
तेज प्रताप
- फोटो : amar ujala
तेजस्वी के इस ट्वीट को तेज प्रताप यादव ने रिट्वीट किया। बता दें कि तेज प्रताप मुलायम के पौत्र हैं और उनसे लालू की बेटी राजलक्ष्मी की शादी हुई है।
विज्ञापन
5 of 8
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : amar ujala
साइकिल पर फैसला आने के बाद लालू प्रसाद यादव ने भी अखिलेश को बधाई दी थी। बता दें कि लालू शुरू से ही यादव परिवार में सुलह करवाने में लगे हुए हैं। सपा की रजत जयंती पर भी लालू ने अखिलेश और शिवपाल के बीच सुलह करवाने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
6 of 8
ममता बनर्जी
अखिलेश को साइकिल और सपा मिलने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर बधाई दी थी।
विज्ञापन
7 of 8
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव के ट्विटर हैंडिल पर समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाते हुए फोटो भी ट्वीट की थी। अखिलेश समर्थकों ने आयोग के फैसले के बहाने बीजेपी और मायावती की खिंचाई भी की थी।
सुनील साजन की ओर से मुलायम की तस्वीर के साथ हाथ जोड़े हुए अखिलेश की एक फोटो ट्वीट करते हुए कहा गया है कि आपकी साइकिल सदा चलेगी आपके नाम से। फेसबुक पर भी तरह-तरह के कमेंट्स आए।